# Sardiyon Ki Pehli Dastak ❄️ | Gaon Ki Woh Haseen Yaadein ❤️

**Channel:** Ghibli Inspired
**Source:** https://www.youtube.com/watch?v=DEgrin-iqH4
**Transcript page:** https://www.withtranscript.ai/video/DEgrin-iqH4

## Chapters

- 0:02 — सर्दियों की सुबह और घर की तैयारी
- 2:23 — नाश्ता, स्कूल और घर के काम
- 4:34 — सरसों का साग और पारिवारिक भोजन
- 5:53 — गन्ने की फसल और सर्दियों की शाम

## Transcript

**[0:02]:** याद है वह सर्दियां जिन्हें हम भी कभी खुलकर जिया करते थे। वो आंगन में बैठकर गिने चूसना। मां का मिट्टी के चूल्हे पर सरसों का साग और मकई की रोटियां पकाना। शाम होते ही सब पड़ोसियों का गली में आग जलाकर बैठ जाना। क्या हसीन लम्हे थे वो। शायद आज हम उन लम्हों को दोबारा जी तो नहीं सकते मगर उन्हें महसूस जरूर कर सके। आज की सुबह कितनी ठंडी है। मगर सच कहूं तो यह खामोशी और ठंडी हवा दिल को बहुत सुकून देती है। गांव की सुबह भी कितनी खामोशी होती हैं। सर्दियों की सुबह का पानी भी कितना ठंडा होता है। लेकिन इसी ठंडक में एक अलग ही ताजगी है। ऐसा करती हूं मांजी और बच्चों के लिए पानी गर्म कर देती हूं। सुकून से मुंह हाथ धो लेंगे।

**[0:49]:** इन अपलों में तो अभी नमी है। रात की ठंड ने पूरी तरह सूखने नहीं दिया। कोई बात नहीं। साथ कुछ लकड़ियां डाल दूंगी तो आग अच्छी तरह पकड़ लेगी। ओहो चूल्हे की मिट्टी तो बैठ गई। अब यह काम नहीं देगा। ऐसा करती हूं। आंगन वाले चूल्हे से काम चला लेती हूं। बच्चे चले जाएंगे तो फिर इसकी लिपाई कर लूंगी। पहले मां जी और बच्चों के लिए पानी गर्म कर लूं। फिर जाकर उन्हें उठाती हूं। लकड़ियां डाल दूं। आग जल्दी पकड़ लेगी। आपले भी डाल देती हूं। आग देर तक रहेगी। बच्चों उठ जाओ। सुबह हो गई है। सुनिए आप भी उठ जाइए। मां जी उठ जाएं। आज सुबह कितनी ठंडी है। उठने को दिल ही नहीं चाह रहा। चलो मैं भी उठकर मुंह हाथ धो लूं। वाह! पानी कितना गर्म है। बहुत मजा आ रहा है। हां बच्चों आराम से मुंह हाथ धो लो। सर्दी में गर्म पानी बहुत अच्छा लगता है। जी दादी। अब तो नींद भी बहू आज बाहर आंगन में ही नाश्ता बनाना पड़

**[1:48]:** रहा है। अंदर वाले चूल्हे का क्या हुआ? मां जी उसकी मिट्टी बैठ गई है। बच्चे चले जाएंगे तो उसकी लिपाई कर लूंगी। हां ठीक है। तब तक बाहर वाले चूल्हे से ही काम चला लेते हैं। मां नाश्ता तैयार हो गया। बस बेटा थोड़ी देर और। गरम-गरम अभी मिलेगा। आज का नाश्ता तो बहुत मजे का लग रहा है। जी बाबू जी चाय भी बहुत अच्छी बनी है। दादी मुझे अंडा भी बहुत पसंद आया। आराम से खाओ बच्चों। जल्दी नहीं है। बच्चों अभी तक तैयार नहीं हुए। स्कूल से देर हो जाएगी। पापा मैं 5 मिनट में तैयार हो जाऊंगा। मैं भी चलो मैं तुम दोनों को छोड़ आऊंगा। बच्चों आज अच्छी तरह पढ़ाई करनी है और किसी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। नहीं आती मां।

**[2:23]:** मेरी तो पहले भी नहीं आती थी। राधा मैं बच्चों को छोड़कर खेतों में चला जाऊंगा। शाम तक वापस आऊंगा। अपना ख्याल रखिएगा। और बच्चों रास्ते में पापा को ज्यादा तंग नहीं करते। नहीं करते मां। बेटा आगे ठंडी हवा तो नहीं लग रही? नहीं पापा मैंने स्वेटर पहना हुआ है। मुझे सर्दी नहीं लग रही। पापा मुझे तो बहुत मजा आ रहा है। लो भाई आज देर हो गई है। भूख लगी होगी ना तुम्हें। अरे वाह तुम तो बिल्कुल वक्त पर पहुंच गई जैसे घड़ी देख रखी हो। चलो तुम दोनों खाओ मैं जरा मुर्गियों को अब देख लूं। ऐ चितकबरी तू हर रोज सबसे आगे आकर खड़ी हो जाती है। बाकियों को भी तो मौका दे। चलो भाई नाश्ता तो हो गया तुम लोगों का। अब अंडे भी वक्त पर देना वरना कल से दाना बंद। बहू मैंने गाय को चारा डाल दिया है। तो ऐसा कर दूध निकाल लें। ठीक है मां जी। दूध निकाल कर अभी रसोई के चूल्हे

**[3:06]:** की लिपाई भी करनी है। ठीक है मां जी। तू यह काम खत्म कर ले। मैं तब तक तेरे बाबूजी को देख लूं। फिर बाजार से चलकर कुछ सब्जी सब्जी ले आते हैं। आज बड़ी सीधी बनी हुई हो। कल तो पांव मार कर आधी बाल्टी गिरा दी थी। अच्छा बस थोड़ा सा और फिर तुम्हें भी छुट्टी। इसकी मिट्टी तो काफी बैठ गई है। अब घारा बनाना पड़ेगा। चलो घारा बनाकर लाती हूं। फिर इसकी लिपाई करती हूं। भूसा तो पास ही रखा है। थोड़ा और मिला देती हूं। तब मिट्टी में जान आएगी। पानी भी जरा सा कम है। बिल्कुल ठीक हो जाएगा। पहले कोनों पर लगा देती हूं। यहीं से सबसे ज्यादा मिट्टी झड़ती है। हाथ हल्का रखकर फेरना पड़ता है। तभी लिपाई बराबर बैठती है। आहिस्ता-आहिस्ता हर तरफ बराबर लगानी है। बस अब यह सूख जाए तो पहले जैसा मजबूत हो जाएगा। चलो लिपाई तो हो गई। अब यह कल तक अच्छी तरह सूख जाएगा। अब

**[4:02]:** बस हाथ धो लूं। फिर मां जी के साथ बाजार भी जाना है। इतने साल हो गए आज तक आपसे एक बटन सीधा नहीं लगा। अरे बटन सीधा लगा लूं तो तुम्हें कौन याद करेगा? ये तो मैं जानबूझकर टेढ़ा लगाता हूं। अरे बस बस। अच्छा ये बताएं आज खाने में क्या बनाऊं? आज मकई की रोटी और सरसों का साग हो जाए तो मजा ही आ जाए। अच्छा चलें देखती हूं। कोई ताजा साग मिल गया तो ले आउंगी। बहू चूल्हे की लिपाई तो ठीक से हो गई ना? जी मां जी अच्छी तरह लगा दी है। कल तक सूख जाएगा। चलो अच्छा है तब तक आंगन वाले पर ही काम चला लेंगे। मां जी, आज क्या बनाना है?

**[4:34]:** तेरे बाबू जी ने आज काफी देर बाद सरसों के साग की फरमाइश की है। ठीक है मां जी साग के साथ थोड़ा मक्खन भी निकाल लूंगी। इधर आ राधा ये मूली देख ताजा लग रही है। किस तरह दी भैया? ₹15 किलो। अरे तुम तो बहुत महंगे हो भाई। हमने नहीं लेनी। चल राधा। वो देखिए मां जी। साग ताजा लग रहा है। आ जाओ मां जी। बिल्कुल ताजा साग है। अभी खेतों से तोड़ कर लाया हूं। चल फिर जाकर देखते हैं। भाई यह साग क्या भाव दिया है? साग तो अच्छा है पर यह बताओ क्या भाव दिया है? मां जी ₹20 की गुट्ठी है और आपके लिए थोड़ा कम कर दूंगा। मां जी पत्ते कितने हरे और मोटे हैं। बिल्कुल ताजा लग रहे हैं। हां भाई चलो फिर तीन गुठियां दे दो और भाव जरा ठीक लगाना। ठीक है मां जी आपके लिए ठीक ही लगाऊंगा। अब जरा दाम ठीक लगा देना। मां जी साग के साथ मूली और गाजर भी मिल गई। आज तो सलाद भी बन जाएगा। हां बेटा और दाम भी ठीक लगवा लिए। तेरे

**[5:20]:** बाबूजी देखेंगे तो खुश हो जाएंगे। मां जी मसाला तो बन गया है। साग कितना रह गया है? बस थोड़ा सा रह गया है। वो काट लूं। 2 मिनट में साग भी तैयार है। वाह, कितनी अच्छी खुशबू आ रही है। आज क्या बन रहा है मां? आ गए तुम लोग। आज दादा की फरमाइश पर साग बन रहा है। बहुत भूख लगी है। हाथ मुंह धो ले बस थोड़ी देर में तैयार हो जाएगा। वाह दादी, साग तो बहुत मजे का बना है। ऊपर से मक्खन भी। हां बेटा, आराम से खाओ। मां, मुझे तो मकई की रोटी भी बहुत पसंद आई। पेट भर कर खाओ। इस बार गन्ना बहुत अच्छा हुआ है। मोटा भी है और रस भरा भी। चलो, यह गट्ठा तैयार हो गया।

**[5:53]:** बस दो-तीन और बना लूं तो गाड़ी भर जाएगी। यह आखिरी गट्ठा भी चढ़ा दूं फिर गाड़ी बिल्कुल भर जाएगी। देखो भाई आज तुम दोनों को थोड़ा ज्यादा वजन उठाना पड़ेगा। पर रास्ता सीधा है। आराम से चले जाओगे। अरे राजू भैया इतने खूबसूरत गन्ने कहां से ले आए? दीदी ये तो अपने ही खेत के हैं। वाह इस बार फसल अच्छी हुई है। हां दीदी इस दफा गन्ना बहुत अच्छा हुआ है। राजू भैया फिर कुछ गन्ने हमारी तरफ भी भेज दो। हां दीदी अभी तो मैं थोड़े से तोड़ कर लाया हूं। कुछ दिन तक सारे पक जाएंगे तो आपके घर भी जरूर बुझवाऊंगा। ठीक है भैया। राधा देखो मैं गाय के लिए चारा और खेतों से कितने खूबसूरत गन्ने लेकर आया वाह! ये तो बहुत मोटे और हरे-भरे हैं। इस बार तो फसल कमाल की हुई है। अब, काम कर कर के तो कमर ही थक गई। बस ये आखिरी दो गट्ठे रह गए हैं। फिर जरा बैठ लूंगा। अब चाय मिल

**[6:36]:** जाए तो सारी थकन उतर जाए। राधा आज तो बहुत थक गया हूं। जरा एक कड़क सी चाय बना दो तो जान में जान आए। जी। आप आराम से बैठे रहें। मैं अभी बना कर लाती हूं। हां और जरा अदरक भी डाल देना। ऐसा करती हूं। मां जी और बाबू जी के लिए भी बना लेती हूं। सब इकट्ठे बैठकर शाम की चाय पी लेंगे। बस चाय तैयार हो जाए तो सबको आवाज देती हूं। वाह बेटी चाय तो बहुत अच्छी बनी है। शाम की चाय का मजा ही अलग है। शुक्रिया बाबूजी। ये गन्ने कहां से आए हैं? बड़े मोटे और ताजा लग रहे हैं। बाबूजी अपने ही खेत के हैं। आज ही तोड़ कर लाया हूं। वाह भाई इस दफा फसल तो बहुत अच्छी हुई है। जी बाबूजी सर्दियां आ रही है। गन्ने भी बस तैयार हो रहे हैं। बाबूजी आज आपकी पसंद का सरसों का साग और मकई की रोटी बनी है। अरे वाह आज तो रात के खाजा आ जाएगा। मुझे तो भूख भी लग गई है। हां हां मां जी इस बार दाना काफी

**[7:21]:** साफ आया है। कंकर बहुत कम है। हां इस दफा फसल भी अच्छी हुई है। बस शाम होने से पहले यह सब साफ कर लें। आज शाम की हवा में काफी ठंडक है। हक्के का मजा भी दुगना हो गया। हां भाई अब तो सर्दियां आ गई हैं। इस बार गन्ने की फसल भी अच्छी हुई है। गुड़ भी खूब बनेगा। बच्चों, बच्चों, आराम से खेलो, कहीं चोट ना लगवा लेना। नहीं गिरते दादी, हम आराम से खेल रहे हैं। शाम होते ही कितनी ठंड हो जाती है। चलो बिस्तर बिछा दूं। चलो बिस्तर बिछा दूं। फिर खाना खाकर सबको गरम-गरम दूध पिलाऊंगी। आज दूध में इलायची भी डाली है क्या? खुशबू बहुत अच्छी आ रही है। जी बाबू जी। मां जी ने कहा था सर्दी में थोड़ी इलायची डाल दिया करो। वाह मजा आ गया। बच्चों जल्दी से दूध पीकर अब लेट जाओ। गरम दूध पीकर नींद अच्छी आएगी। अच्छा

**[8:05]:** मां मुझे तो नींद आ भी गई। मुझे भी मां। वो सर्दियां तो गुजर गई मगर उनकी खुशबू आज भी यादों में बसी है। आपके बचपन की सर्दियों की कौन सी याद आज भी आपके दिल के करीब है? कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आई हो तो लाइक और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें। शुक्रिया।
