# S. Sreesanth – Ek Ban Ne Khatam Kar Diya Superstar Ka Career! 💔😢 | Indian Cricket

**Channel:** India's hidden talents 
**Source:** https://www.youtube.com/watch?v=OJgQSrUPaQo
**Transcript page:** https://www.withtranscript.ai/video/OJgQSrUPaQo

## Chapters

- 0:00 — श्रीशांत का उभार और वर्ल्ड कप जीत
- 0:23 — भज्जी थप्पड़ विवाद और स्पॉट फिक्सिंग
- 0:44 — बैन के बाद कमबैक और रिटायरमेंट

## Transcript

**[0:00]:** सोचो अगर इस क्रिकेटर पर बैन नहीं लगा होता तो आज इंडियन क्रिकेट का कितना बड़ा सुपरस्टार होता। लेकिन एक कंट्रोवर्सी ने इसका पूरा करियर बदल दिया। यह कहानी है केरला के फास्ट बॉलर श्री शांत की। सिर्फ 22 साल की उम्र में 2005 में इंटरनेशनल डेब्यू किया और अपनी अग्रेसिव बॉलिंग से सबका ध्यान खींच लिया। 2007 टी 20 वर्ल्ड कप हो या 2011 ओडीआई वर्ल्ड कप श्री शांत दोनों वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन टीम का हिस्सा थे।

**[0:23]:** लेकिन उनकी कहानी में अभी बहुत कुछ बाकी था। 2008 आईपीएल में भज्जी के साथ उनका एक बड़ा विवाद हुआ। मैच के बाद भज्जी ने इनको एक थप्पड़ मार दिया और उन्होंने रोते हुए विजुअल्स पूरी दुनिया ने देखे। लेकिन सबसे बड़ा झटका 2013 में लगा। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग केस में इनका नाम सामने आया। बीसीसीआई ने उन पर क्रिकेट से लाइफ टाइम बैन लगा दिया। बाद में सुप्रीम कोर्ट के इंटरवेंशन के बाद बैन को 7 साल तक लिमिट

**[0:44]:** किया गया। श्री संत के करियर के सबसे इंपॉर्टेंट साल बीत चुके थे। 2020 में बैन खत्म होने के बाद श्री शांत ने 2021 में केरला के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में कमबैक किया। लेकिन इतने लंबे ब्रेक के बाद पुरानी रिदम वापस पाना आसान नहीं था। 2022 में इन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया। एक ऐसा बॉलर जिसने इंडिया के लिए वर्ल्ड कप जीते लेकिन जिसका करियर कंट्रोवर्सीज और बैन की वजह से अधूरा रह गया। ऐसे क्रिकेट स्टोरीज के लिए फॉलो कर लो और वीडियो अपने फ्रेंड्स को शेयर करो।
