Transcript

Use with ChatGPT / Claude Auto-scroll A

1. एनाबेल की भयावह शुरुआत

कैल पर रहस्यमयी हमले की घटना और एनाबेल डॉल के बारे में परिचय, जिसे दुनिया के सबसे हॉटेड आर्टिफैक्ट्स में से एक माना जाता है।

0:00 - 1:00
अमेरिका के कनेटिकट स्टेट में एक छोटा सा अपार्टमेंट रात के करीब 11:00 बजे हैं। और कैल रैंडेल और उनकी फियोंन से लारा किचन टेबल पर बैठे हुए हैं। तभी बगल के बेडरूम से कुछ आवाजें आने लगती है। ऐसीआवाजें मानो जैसे घर में कोई घुस आया हो। धीरे-धीरे कैल बिना ज्यादा आवाज किए दबे पांव बेडरूम के दरवाजे तक जाता है। आवाजें बंद होने का इंतजार करता है और फिर धीरे से दरवाजा खोलकर लाइट जलाता है। कमराखाली दिखता है। लगभग पूरा खाली दिखता है। लेकिन बस कोने में जमीन पर एक डोल पड़ी है। जैसे किसी ने उसे उठाकर फेंक दिया हो। जैसे ही कैल डोल के पास पहुंचता है, उसे लगता है जैसे उसके पीछेकोई खड़ा है। वो तुरंत पलटता है लेकिन वहां कोई नहीं है। कोई भी नहीं है और तभी उसके मुंह से एक भयानक चीख निकलती है। और वो अपनी छाती पकड़ लेता है। उनकी फिओनल से लारा भागकर अंदर आती
है और देखने को मिलता है कि कैल की पूरी शर्ट खून से भीगी हुई है और उसके सीने पर किसी जानवर के पंजे जैसे सात निशान दिखते हैं। लेकिन बात यह है दोस्तों कि उस कमरे में कोई जानवरनहीं था। सिर्फ तीन चीजें थी उस कमरे में। वो दोनों और एक डॉल। वो डॉल जिसे वो कहते थे एनाबेल। वही एनबेल जिसे दुनिया के सबसे ज्यादा ह्टेड आर्टिफेक्ट्स में से एक माना जाता है। जिस पर हॉलीवुड पूरीफिल्म सीरीज बना चुका है और जिसके बारे में कहा जाता है कि वो आज भी जान ले रही है। ट्रेजडी स्टॉप ऑन द नेशन टूर ऑफ़ दिसली। 2025 में जब यह डॉल अमेरिका के टूर पर निकली तो उसकीदेखरेख करने वाला आदमी एक होटल रूम में मरा हुआ मिला। तो क्या सच में यह एक पोज़ेस्ड डोल है या हकीकत कुछ और है?आइए जानते हैं एनेबेल की पूरी कहानी आज के इस वीडियो में।

2. डॉल की उत्पत्ति और डरावनी घटनाएं

1970 में डिएड्री को मिली डॉल, उसके चलने, नोट्स लिखने और मीडियम सेशन में आत्मा के प्रकट होने की कहानी, जिसके बाद कैल पर हमले हुए।

नमस्कार दोस्तों, एनेबेल की कहानी शुरू होती है साल 1915 में जब राइटर जॉनी ग्रुएल ने अपनी बीमार बेटी के लिए एक लाल ऊन के बालों वाली एक डॉल बनाई। रेगडी एन। आगे चलकर यह डॉल लाखों बच्चों की फेवरेटटॉय बन गई। योर किड्स कैन हैव द सेम गुड टाइम बिकॉज़ यू कैन गेट वन रेगडि। साल 1970 में एक मां ने ऐसी ही एक एंटी रेगडियनोल अपनी बेटी को बर्थडे गिफ्ट में दी। बेटी का नाम था डियड्रेऔर वो एक नर्सिंग स्टूडेंट थी। और यह डोल दोस्तों यह 3 फीट की एक 4 साल के बच्चे जितनी भारी डोल थी। कोई छोटी-मोटी डोल नहीं थी। इसकी आंखें काली थी। बीच में प्यूपिल नहीं दिखता था और इसकेचेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान थी। लेकिन यहीं से ही यह कहानी डरावनी होती चली जाती है। कुछ दिन बाद डिड्री और उनकी रूममेट लारा को लगने लगा कि उनके पीछे-पीछे से यह डोल अपार्टमेंट के अंदर मूव करती
रहती है। जब यह काम से लौटते तो इन्हें यह डोल कभी किसी दूसरे कमरे में मिलती तो कभी चेयर पर तो कभी किसी सोफे पर। कभी कबभार तो इसकी टांगे एक के ऊपर एक रखी होती थी। बिल्कुल किसीइंसान की तरह। तो कभी यह सीधी खड़ी हुई मिलती थी। लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत थी और लगभग 1 महीने बाद घर में कागज की पर्चियां मिलने लगी। जिन पर किसी बच्चे जैसी हैंडराइटिंग में लिखा होता था हेल्पअस। हेल्प कैल। कैल असल में लारा का फयन से था। वही बंदा जिसकी बात मैंने वीडियो के शुरू में करी थी। उसका मानना था कि यह डोल शैतानी है। ईवल है। सबसे डरावनी बात यह थी कि यह नोट्सपेंसिल से पार्चमेंट पर लिखे हुए होते थे। पार्चमेंट मतलब बेकिंग पेपर। लेकिन उस पूरे अपार्टमेंट में ना कोई पेंसिल थी ना ही बेकिंग पेपर। फिर एक रात जब डिएड्री लौटी तो उसने देखा कि डॉल के हाथ पर खून
लगा हुआ है और उसके सीने पर भी खून की तीन बूंदे हैं। इसी तरह एक बार अपार्टमेंट के एक कोने में रखी एक मूर्ति खुद से हवा में उठी और पलट कर जमीन पर गिर गई। इस पॉइंट तकइन लोगों को समझ में आ गया था कि कुछ तो यहां पर बहुत बड़ी गड़बड़ हो रही है। इन तीनों ने एक मीडियम को कांटेक्ट किया। यानी एक ऐसी महिला जो आत्माओं से बात करने का दावा करती थी।ये इस महिला के पास जाते हैं और पूरी बात बता देते हैं और वह महिला एक सेशन कंडक्ट करती है। आत्माओं से बात करने का सेशन। इस सेशन में डोल को बीच में रखा जाता है और जल्द हीमीडियम के जरिए एक आत्मा बोलने लगती है। माय नेम इज एनाबा।
उस आत्मा ने बताया कि वो एक सात साल की बच्ची एनेबल हेगिंस है जो यहीं रहती थी और जहां आज अपार्टमेंट्स बने हुए हैं वहां एक खेत में उसकी लाश मिली थी। इस आत्मा ने एलेजिडली कहा कि सिर्फडिएड्री और लारा ही उसे समझ सकती हैं। इसलिए वो डोल को हिला रही थी और वो बस प्यार चाहती थी। कोई आपसे प्यार क्यों करेगा?इसके बाद वह डिएड्री से इजाजत मांगती है कि क्या वो उसके साथ उस डोल के अंदर रह सकती है। डियड्री का दिल पिघल जाता है और वह उस आत्मा को डॉल के साथ रहने की इजाजत दे देती है।इजाजत से याद आया दोस्तों आप भी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जब किसी ऐप या वेबसाइट पर जाते हो और इस तरीके की नोटिफिकेशन देखते हो। आप भी बिना पढ़े बिना सोचे अलव दबा देते हो। आप इजाजत देदेते हो ऐसी चीजों की जिनके खतरे के बारे में आपको कोई एहसास भी नहीं है। यहां पर मैं धन्यवाद करना चाहूंगा आज के वीडियो के स्पॉन्सर प्रोटोन को जो ऐसी ही चीजों से आपको बचाता है। प्रोटॉन एक प्राइवेसी
फोकस्ड कंपनी है जो Google के अल्टरनेट के तौर पर आपको प्राइवेसी फोकस्ड मेल ऐप और ड्राइव जैसी चीजें प्रोवाइड करती है। यह कंपनी ना तो ऐड से अपना रेवेन्यू कमाती है और ना ही यूजर डाटा को बेचती है।प्रोटोन मेल को इस्तेमाल करते वक्त आपकी हर ईमेल बाय डिफॉल्ट एंड टू एंड इंक्रिप्टेड रहती है। जो Gmail के साथ नहीं होता। आपका सारा ईमेल इनबॉक्स इस तरह से इंक्रिप्ट होकर स्टोर होता है कि प्रोटोन खुद भी आपकीईमेल्स नहीं पढ़ सकता। साथ ही में ईमेल ट्रैकर्स और सस्िशियस स्पैम ऑटोमेटिकली ब्लॉक हो जाता है। आप किसी और ईमेल सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हो तो प्रोटोन पर स्विच करके जरूर देखो। माइग्रेट करना भी बड़ा आसान है।आपके सारे पुराने ईमेल्स ट्रांसफर भी हो जाते हैं। ऐसी ही है इनकी प्रोटोन ड्राइव जहां पर आपकी सारी फाइलें, फोटो, डॉक्यूमेंट्स एंड टू एंड इंक्रिप्शन से प्रोटेक्टेड रहते हैं। इसमें प्रोटोन डॉक्स भी हैं जहां पर आप अपनी टीम
के साथ रियल टाइम कोलैबोरेट कर सकते हो वो भी सिक्योरली है। और लार्ज फाइल्स को आप पासवर्ड प्रोटेक्टेड लिंक्स के थ्रू शेयर भी कर सकते हो। और सबसे अच्छी बात प्रोटोन मेल और प्रोटोन ड्राइव दोनों के फ्री प्लांसअवेलेबल हैं। तो आप बिना किसी कॉस्ट के साथ शुरुआत कर सकते हो। तो अगर आप भी अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को सीरियसली लेना चाहते हो लिंक नीचे डिस्क्रिप्शन में दिया है। आज ही साइन अप कर सकते हो और आपकेडाटा पर सिर्फ आपका कंट्रोल रहेगा। अब अपने टॉपिक पर वापस आए तो डीएड्री का वो एक फैसला ही शायद उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित होने वाली थी और इसकी सबसे पहली कीमत चुकानी पड़ी कैल को। एकदिन जब कैल गहरी नींद में सो रहा था तभी अचानक से उसे ऐसा लगा कि वो जाग गया है। लेकिन वो फिर भी हिल तक नहीं पा रहा था। और जब उसने नीचे देखा तो एनाबेल उसके पैरों पर
धीरे-धीरे खिसकते हुए ऊपर आ रही थी। वो कैल के सीने पर आकर रुकी और फिर अपने हाथों से उसका गला दबाने लगी। कैल ने उसे धक्का देने की कोशिश की लेकिन ऐसा लगा जैसे वो किसी दीवार को धक्कादे रहा हो और कुछ हो ना रहा हो। और इस घटना के अगले ही दिन कैल पर वो हमला होता है जिसकी बात मैंने वीडियो की शुरुआत में करी थी। और यहीं पर दोस्तों एंट्री होती है इस कहानी

3. वारेन कपल और एनाबेल की मशहूरियत

एड और लोरेन वारेन की एंट्री, उनका दावा कि आत्मा डेमनिक शक्ति थी, डॉल को म्यूजियम में रखना, और 2025 टूर के दौरान हुई मौतों व दुर्घटनाओं का वर्णन।

के सबसे अहम किरदारों की। एड और लोरेन वारेन। अमेरिका के सबसे मशहूर डीमेनोलॉजिस्ट कपल जो 1952 से न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइकिक रिसर्च नाम की एक ऑर्गेनाइजेशन चला रहे थे पर ह्टेड केसेस को इन्वेस्टिगेट करते थे। वारेस कोएक चर्च के फादर के जरिए इस केस की जानकारी मिलती है और उन्होंने जो कहा उसने पूरी कहानी पलट दी। एड वारेन ने कहा कि सबसे पहली बात कोई एनेबल है ही नहीं और कोई एनेबल कभी थी हीनहीं। तुम्हें धोखा दिया गया है। अब सवाल यह है कि अगर एनेबल थी ही नहीं तो वो बात करने वाली आत्मा कौन थी?वारेस का कहना था कि वह आत्मा किसी बच्ची की नहीं है बल्कि वो एक इनह्यूमन डीमनिक शक्ति है। जिसने मासूम बच्ची बनकर झूठ बोला ताकि उसे उसकी जिंदगी में घुसने की परमिशन मिल जाए। उनके मुताबिक ही किसी पागलके हाथ में लोडेड गन थमाने जैसा था और एक-दो हफ्ते और ऐसा चलता तो शायद वह तीनों मारे जाते। अब वॉरंस उस डोल को वहां से अपने घर लेकर निकले तो उनके साथ भी अजीब घटनाएं होनी शुरू हो
गई। रास्ते में कई बार कार का एक्सीडेंट होने से बचा। हर खतरनाक मोड़ पर उनकी नई गाड़ी अचानक बंद हो जाती है और स्टीयरिंग्स और ब्रेक्स काम करना बंद कर देते हैं। आखिर में एड ने डोल पर होलीवाटर छिड़का। क्रॉस का निशान बनाया और सही सलामत घर पहुंच गए। वॉरंस के मुताबिक अगले कुछ सालों में ऐसे कई और हादसे हुए हैं। एक घटना में जब एक फादर ने एनेबेल को चैलेंज किया कि वह सिर्फ एककपड़े की डोल है और किसी का कुछ नहीं बिगाड़ सकती तो वापस लौटते वक्त उनकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए और वो मरते-मरते बचे। आखिरकार वारेस ने एनेबेल के लिए एक खास बक्सा बनवाया और एक लेबल चिपकाकर उसे अपने ऑकल्ट म्यूजियम में रख दिया। इस लेबल पर लिखा था वार्निंग पॉजिटिवली डू नॉट ओपन यानी किसी भी हाल में मत खोलना। अब इस पॉइंट तक एनिबल का इन्फ्लुएंस सिर्फ एक बक्से तक सीमित था। लेकिन दावा
किया जाता है कि उस बक्से के अंदर से भी उसने एक इंसान की जान ले ली। कहते हैं एक दिन एक यंग लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मोटरसाइकिल पर म्यूजियम आया और एनेबेल के बॉक्स पर पीटते हुए कहनेलगा कि वो चाहता है कि यह डॉल उसे भी खरोचे। कम ऑन स्क्रैच मी। आई डेरिया। वहां से लौटते वक्त भी दोनों डोल का मजाक उड़ा रहे थे और तभी उनकी मोटरसाइकिल आउट ऑफ कंट्रोल होकर एक पेड़ सेजा टकराई और लड़के की वहीं मौत हो गई। अब दोस्तों ऐसी घटनाओं से एनेबिल को 1970 से ही एक इविल डोल के तौर पर पहचान मिलने लगी थी। लेकिन उसे असली फेम एक्चुअली में 40 साल बाद मिला। साल2013 में एक हॉरर फिल्म रिलीज होती है द गोंजिंग।
इस फिल्म के पोस्टर पर और प्रमोशंस में हर जगह लिखा गया कि यह सच्ची कहानी पर आधारित है। वॉरंस के एक केस पर आधारित है।यह पहली बार था कि इस फिल्म के जरिए लोगों ने एनेबेल को वारेस के आर्टिफेक्ट रूम में रखी एक डोल के रूप में देखा। इसके बाद 2014 से लेकर 2019 के बीच इसी कंजरिंग फ्रेंचाइज में एनेबेल की अपनीतीन अलग स्पिन ऑफ फिल्म्स आई। इन फिल्म्स ने एनेबेल को दुनिया की सबसे मशहूर भूतिया डॉल बना दिया और फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने इस परसेप्शन को और मजबूत कर दिया। पिछले साल 2025 में एनेबेल अमेरिका टूर परनिकली डेविल्स ऑन द रन। लेकिन जहां भी वो गई कुछ ना कुछ अनहोनी जरूर हुई। सबसे फेमस केस था लुईसियाना के न्यू ऑर्लिंस का जहां 13 मई को एनिमल पहुंची और सिर्फ दो दिन बाद 15 मई को पासकी हिस्टोरिक नोटोोवे प्लांटेशन बिल्डिंग में आग लग गई। इसके अगले दिन 16 मई को शहर की जेल से कैदी भाग गए और फिर इसी टूर के दौरान 13 जुलाई को एनईएसपीआर के लीड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा अपने होटल
रूम में मुर्दा पाए गए। यह वही डैन रिवेरा थे जिन्होंने वो बॉक्स डिजाइन किया था जिसमें एनेबेल आज तक बंद है और एनेबेल को लाने ले जाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की थी। इस खबर के पब्लिक में आतेही न्यूज़, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया ने तुरंत डैन की मौत को एनेबेल से जोड़ दिया। आखिर क्या सच्चाई है इसके बारे में?क्या एनेबल सही में लोगों की जान ले रही है?और अगर यह सिर्फ इत्तेफाक था तो 1970 से आज तक जहां भी एनेबल जाती है वहां कभी एक्सीडेंट, कभी आग तो कभी किसी की मौत। यह कैसे हो जाता है?

4. सच्चाई की जांच और स्लीप पैरालिसिस

वारेन की कहानियों के सबूतों की कमी, गवाहों का गायब होना, और स्लीप पैरालिसिस जैसी वैज्ञानिक व्याख्याओं से घटनाओं को समझाना।

इसका जवाब जानने के लिए हमें वारेन फैमिली पर वापस लौटना पड़ेगा। असल में दोस्तों एनवेल के पोज़ेस्ड होने की सारी कहानियों का ओरिजिन सिर्फ एक है। यह वारेन फैमिली। एड और लॉरेन वारेन ने राइटर जिराल्ड ब्रिटेल को यहकहानी बताई और ब्रिटेल ने इस पर किताब लिखी द डीमेनोलॉजिस्ट नाम की। इस किताब में लिखे गए ये केसेस ही हैं जिन पर यह सारी फिल्में बनाई गई हैं और जिनके आधार पर मैंने आपको ये कहानियां सुनाई हैआज के इस वीडियो में। लेकिन इन्हीं जेराल्ड ब्रिटेल ने बाद में कहा था कि वारेस की कहानियों में कोई हिस्टोरिकल फैक्ट्स नहीं है। क्योंकि वॉरंस ने अपनी कहानियों में झूठ कहा था। यानी जिस आदमी ने एनेबल की कहानियांदुनिया तक पहुंचाई वही कह रहा था कि कहानी पर भरोसा मत करो। यह एड वारेन एक नंबर का फ्रॉड आदमी था। जब भी इससे सवाल किए जाते हमेशा अपनी रिसर्च को साइंटिफिक बताता था। लेकिन जब भी इससे सबूत
मांगे जाते तो इसका जवाब हमेशा होता था कि भाई ये स्पिरिचुअल चीजें हैं। इन स्पिरिचुअल चीजों का कोई साइंटिफिक सबूत नहीं होता। न्यू इंग्लैंड स्केप्टिकल सोसाइटी के मुताबिक वारेस के पास कहानियां तो बहुत थी लेकिन सबूत नहीं थेऔर जो थोड़े बहुत सबूत थे भी वो बेहद कमजोर थे। यही चीज एनेबल के केस में भी हुई। इस पूरे मामले में एक भी ऐसा इंडिपेंडेंट सोर्स नहीं है जिससे कहानी को वेरीफाई किया जा सके। लारा, कैल औरडिएड्री जिनसे इस पूरी कहानी की शुरुआत हुई थी उनमें से कोई भी कभी सामने नहीं आया है। और उनके नाम तक अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग है। वारे की ऑफिशियल वेबसाइट पर उनका नाम है डोना, एंजी और लू औरकिताब में डिड्री, लारा और कैल। और तो और दोस्तों इन तीनों के असली इंसान होने का आज तक कोई सबूत भी नहीं मिला है। इसी तरह वो यंग मोटरसाइकिलिस्ट के बारे में भी किसी को कुछ नहीं पता। ना
कोई नाम मिलता है ना कोई रिपोर्ट। बस किताब में एक कहानी लिखी गई है। अगर हम मान भी ले कि यह लोग एग्जिस्ट करते थे तो भी उससे साबित नहीं होता कि यह कहानी सच है। इस केस कीसबसे बड़ी फाउंडेशन कैल पर हुए हमले और उनकी छाती पर वो सात घाव है। लेकिन खुद वारेस ने यह घाव कभी नहीं देखे। और जब तक वो उनके घर पहुंचे ये घाव गायब हो चुके थे। यह वारेस अपनीकिताब में खुद लिखकर बताते हैं। बाकी जो और घटनाएं हैं उनके पीछे एक साइंटिफिक रीजनिंग भी हो सकती है। जैसे कि एनेबेल के काल की छाती पर चढ़कर उसका गला दबाने का जो दावा है और कैल का नाहिल पाना वहां पर। इस तरीके की मेडिकल कंडीशन को स्लीप पैरालिसिस का नाम दिया जाता है। और यह तो एक ऐसी कंडीशन है दोस्तों जिससे मैं खुद पर्सनली सफर करता हूं। एक्चुअली में मैंने स्लीप पैरालिसिस एक्सपीरियंस किया हुआ
है। आपने भी किया होगा शायद। दुनिया में करीब 7 से 8% ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने लाइफ टाइम में कभी ना कभी स्लीप पैरालिसिस एक बार जरूर एक्सपीरियंस किया होगा। इसमें होता क्या है कि आपकी बॉडी सोती रहतीहै लेकिन आपका दिमाग जाग जाता है सोते वक्त और इसकी वजह से आप अपने आसपास की सराउंडिंग्स को लेकर कॉन्शियस होते हो। उठना चाहते हो लेकिन उठ नहीं पाते। आपकी बॉडी हिल नहीं पाती। एक हाथ तक हिलाना मुश्किलहो जाता है। ना ही आप बोल पाते हो। चीखने का मन करता है, बोलने का मन करता है, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि आवाज नहीं निकल रही है। किसी ने नीचे दबाकर रखा हुआ है आपको। अलग-अलग लोगोंके लिए फ्रीक्वेंसी अलग-अलग हो सकती है। ऐसा नहीं है कि मुझे स्लीप पैरालिसिस हर रात को होती है सोते वक्त बल्कि मैं कहूंगा मुझे हर तीन से चार महीने में एक या दो बार होती है और वो भी
तब होती है जब मैं दोपहर को सोता हूं। जब रोशनी होती है बाहर और दोपहर को जब मैं सोता हूं तब यह स्लीप पैरालिसिस होने के चांसेस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। यह मैंने पर्सनली अपनी जिंदगी में एक्सपीरियंसकिया है। तो इसके बाद से एक्चुअली में जब मुझे एहसास हुआ कि ऐसा भी कुछ होता है जब मैंने रिसर्च करके देखी इसके बारे में तब से मैंने दोपहर में सोना ही बंद कर दिया। मैं तभी सोता हूंजब बाहर अंधेरा होता है रात को और तब से यह स्लीप पैरालिसिस के इंसिडेंट्स बहुत कम हो गए। लेकिन हां ये एक कंप्लीटली साइंटिफिक चीज है और कई बारी ये आपके ड्रीम्स के साथ आपके सपनों के साथ भीको-रिलेट कर जाती है। आप आधे नींद से जगे हुए होते हो और आपको सपना आ रहा है कि एनिमल वहां पर आ रही है। आपका गला दबा रही है और आप हिल नहीं पा रहे जो कि एक्चुअली में
एक कंडीशन है। यह एक बड़ा ही रियलिस्टिक केस है जहां पर स्लीप पैरालिसिस देखने को मिल सकती है। लेकिन एनिमल की कहानी पर वापस आए तो जब ना कोई सबूत है हमारे पास और ये जो अजीब अजीब घटनाएं

5. लेजेंड कैसे बनी और निष्कर्ष

ट्वाईलाइट ज़ोन एपिसोड से प्रेरणा, कंफर्मेशन बायस, 'बेस्ड ऑन ट्रू स्टोरी' की मार्केटिंग और एनाबेल के असली चेहरे का खुलासा।

डिस्क्राइब की जा रही हैं उनकी साइंटिफिक एक्सप्लेनेशन भी मौजूद है तो सवाल ये उठता है कि एनेबल का किस्सा आखिर इतना बड़ा लेजेंड कैसे बन गया?इसके लिए हमें 1963 में जाना होगा। साल 1963 में अमेरिका की टीवी सीरीज द ट्वाईलाइट ज़ोन का एक एपिसोड एयर होता है। लिविंग डोल। इसमें एक मां की कहानी थी जो अपनी बेटी को एक ह्टेड डॉल देती है।बिल्कुल एनेबल की कहानी की तरह। लेकिन सबसे शॉकिंग सिमिलरिटी यह थी कि उस एपिसोड में मां का नाम था एनेबल। क्या यह सिर्फ इत्तेफाक की बात है कि इसके सिर्फ 7 साल बाद वैसी ही कहानी उसी नाम केसाथ रियल लाइफ में फैलने लगी। बहुत सारे स्केप्टिक्स ऐसा नहीं मानते और उनका कहना है कि एक्चुअली में एनेबेल की पूरी कहानी इस एक टीवी सीरीज के एपिसोड से इंस्पायर्ड है। सबसे पहले इस कहानी को वारेन फैमिली नेफैलाया। फिर उन पर बेस्ड किताब और फिर मूवीज आने लगी। और यहीं पर आता है इंसानी दिमाग का कंफर्मेशन बायस। यानी फैक्ट्स को अपने बिलीफ्स के हिसाब से देखने की आदत। इन सारी फिल्मों में बार-बार कहा गया कि
बेस्ड ऑन अ ट्रू स्टोरी। सच्ची घटनाओं पर आधारित है। लोगों को लगने लगा कि एनेविल तो सच में एक इविल डोल है। जब भी कोई इंसिडेंट हुआ लोगों ने अपने दिमाग में उसे सीधा इस बिलीफ से जोड़ दिया।शहर में आग लगी, जेल से कैदी भागे। डैन रिवेरा की मौत हुई। इन सब पर उनके दिमाग ने कहा यह एनेबल ने किया है। जबकि एविडेंस कहता है कि जिस होटल रूम में रिवेरा की मौत हुई, वहां एनेबलमौजूद ही नहीं थी। और उनकी मौत हार्ट रिलेटेड इशज़ की वजह से हुई थी जो उन्हें काफी समय से थे। इसी तरह नोटोोवे प्लांटेशन की बिल्डिंग में उस आग लगने की वजह थी एक इलेक्ट्रिक मैल फंक्शन। अब ऑब्वियसलीजिन लोगों को इन कहानियों में मानना है वो इस सबको इग्नोर कर देंगे। वो कहेंगे नहीं नहीं वो इलेक्ट्रिक मैल फंक्शन भी एनेबल की वजह से हुआ। वो हार्ट रिलेटेड इश्यूज भी एनेबल की वजह से हुए। और ऐसे
ही अगर आप हर इंसिडेंट को एनेबल से जोड़ते चले जाओगे तो ऐसे अनगिनत मौके मिलेंगे अपनी बात को सच साबित करने के।
बात यह है कि जब मूवीज में लिखा जाता है बेस्ड ऑन अ रियल स्टोरी इसका मतलब यह नहीं है कि वो असल जिंदगी में हुई घटनाओं पर आधारित है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि वो रियललाइफ क्लेम्स पर आधारित है। वारेन पर किताब में जो क्लेम्स लिखे थे उनकी किताब तो असली है। उनके क्लेम्स भी असली है। तो भाई छाप दो बेस्ड ऑन अ रियल स्टोरी। अब वो क्लेम्स जो किए जा रहे हैंवो सच है या झूठ है इसकी परवाह क्यों करनी?हमें तो बस अपनी मूवी को प्रमोट करना है और यह कहना है बेस्ड ऑन अ ट्रू स्टोरी। दूसरी बात नोट करने वाली है यह पहले के दो शब्द बेस्ड ऑन। बेस्ड ऑन का मतलब यह नहीं है कि एग्जैक्टलीहम वो चीज वैसे ही बता रहे हैं। इसका मतलब है कि हम अपनी मर्जी से कुछ उसमें मसाला छिड़क सकते हैं। बढ़ा चढ़ा कर बता सकते हैं चीजों को और झूठ भी बता सकते हैं। ये भी हो सकता
है कि रियल लाइफ क्लेम कुछ और हो। हमने पूरी तरीके से कुछ और ही चीज बता दी। लेकिन बस शुरुआत वहां से करी थी वो भी बेस्ड ऑन की कैटेगरी में कवर हो जाता है। तो ये जो सारीहॉरर फिल्में हैं जिन पर लिखा होता है बेस्ड ऑन ट्रू स्टोरी बेस्ड ऑन रियल लाइफ इंसिडेंट्स ये सब बकवास है क्योंकि असली में कोई भूत एकिस्ट नहीं करता है। भूतों जैसी कोई चीज ही नहीं होती। यह सारे केसारे मूवी प्रोड्यूसर्स बस पैसे कमाने के लिए लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। ब्रिटेन के साइंटिस्ट सर जॉन लुबोक ने कहा था व्हाट वी सी डिपेंड्स मेनली ऑन व्हाट वी लुक फॉर। यानी अगर एनेबल में एक इविल डोल ढूंढोगेतो आपको एक डीमोनिक पावर ही दिखेगी और एक बच्चों की साधारण डोल ढूंढोगे तो वो दिखेगी और शायद यही इस कहानी की सबसे डरावनी बात है कि इंसानी दिमाग कितनी आसानी से खुद को यकीन दिला सकता है कि
वो जो देख रहा है वो सच है। इन मूवी प्रोड्यूसर्स ने एक्चुअली में एनेबेल का चेहरा भी बदला। एक्चुअली में एनेबल ऐसी दिखती थी जो डॉल 1915 में बनाई गई थी। जिस पर यह सारी कहानियां आधारित है। लेकिनमूवीज में इस डोल को कैसे भूतिया बनाया गया चेहरा बदल के। ये आप क्लियरली देख सकते हैं।
आज मैंने इस अमेरिकन भूतिया झूठ को एक्सपोज किया है। लेकिन इंडिया में भी ऐसी ही कहानियां बनाई जाती है। भानगढ़ फोर्ट हो या कुलधरा का गांव। उनकी कहानी और डिटेल में जानना चाहते हो, उनके पीछे की सच्चाई जाननाचाहते हो, तो यहां क्लिक करके देख सकते हो। यह भी बड़ी इंटरेस्टिंग कहानियां है। और यहां पर प्रोटोन ड्राइव और प्रोटोन मेल को चेक आउट करना मत भूलना। उनका लिंक नीचे डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा। बहुत-बहुत धन्यवाद।
Seek backward 5s ←
Longer seek (10s) Shift ←
Play Space Seek forward 5s →
Longer seek (10s) Shift →
0:00 Auto-scroll A Copy link at current time S

World’s Most HAUNTED Doll | Real Story of Annabelle | Dhruv Rathee