# Lahori Nashtay Walay Chanay

**Channel:** Kun Foods
**Source:** https://www.youtube.com/watch?v=fN2ygK7yPnA
**Transcript page:** https://www.withtranscript.ai/video/fN2ygK7yPnA

## Chapters

- 0:00 — लाहौरी चनों की तैयारी और सामग्री
- 3:07 — मसाला भूनना और चने उबालना
- 7:34 — चनों में मसाला और दूध मिलाना
- 10:40 — फाइनल लुक और स्वाद परीक्षण

## Transcript

**[0:00]:** बिस्मिल्लाह रहमान रहीम अस्सलाम वालेकुम खवातीन और हजरात मैं अफजल अरशद हूं आज आपके साथ लाहौरी चनों की रेसिपी शेयर करनी है और मेरी पूरी कोशिश होगी कि जो चीजें मैंने सीखी हैं मैंने रिसर्च की है इस रेसिपी पे वह सारी चीजें मैं उसी तरह आपको आपको भी सिखा सकूं असल में जो लाहौरी चने हैं ना यह आपको लाहौर में मुख्तलिफ जगहों पे मुख्तलिफ तरीकों से बनते हुए मिलेंगे आजकल तो दूध क्या क्रीम क्या खोया क्या बड़े-बड़े आपको मुख्तलिफ किस्म के चने मिलेंगे लेकिन जो बेसिक रेसिपी है ना जहां से सारी वेरिएशन शुरू होती हैं वो ऑलमोस्ट यही सेम रेसिपी है कुछ अजजा का डिफरेंस हो सकता है मैं किसी लाहौरी शेफ की तरह तो आपको परफेक्टली नहीं बता पाऊंगा या सिखा पाऊंगा लेकिन कोशिश यही होगी कि आप घर पे बनाते हैं तो आपको तकरीबन वही जायका मिल जाए और अच्छा नाश्ते का मजा दवाला हो जाए तो इसको बनाना शुरू करते हैं कुछ अजजा

**[0:48]:** हैं मैं आपको पहले वो बताता हूं फिर इनकी कुकिंग स्टार्ट करेंगे दो स्टेप में कुकिंग होगी एक में इनका मसाला तैयार होगा बाद में फिर हम चने बॉयल करेंगे जो चीजें सब्जियों में इस्तेमाल होंगी सब्ज मिर्चे हैं थोड़ी सी प्याज है अदरक और लहसन की पेस्ट है चने हैं और थोड़ी मसूर की दाल है कुछ जगहों प इस्तेमाल होती है कुछ पर नहीं होती लेकिन इस रेसिपी में हम मसूर की दाल का थोड़ा सा इस्तेमाल करेंगे चनों को मैंने रात भिगो दिया था 12 से 14 घंटे यह पानी में भीगे रहे हैं साथ में इनमें मीठा सोडा मैंने डाला था ताकि ये चने नरम हो जाए बिल्कुल अगर आप बगैर भिगोए चने पकाए तो वो गले गे नहीं तो चने आपने जो लेने हैं वोह इस तरह बारीक चने लेने हैं ये देखिए ये मेरे ख्याल में इनको काबली चने कहते हैं बिल्कुल बारीक बारीक चने होते हैं लाहौर में जितनी जगहों पे भी चने

**[1:30]:** पकते हैं वो यही वाले बारीक चने होते हैं तो इन चनों को आपने लेना है और भिगो देना है अब साइज मैं आपको दिखा देता हूं कि ये चने मैंने लिए थे भिगो के रखा तो इनके साइज में फर्क आप देखें ये सारा इन्होंने पानी अब्जॉर्ब किया हुआ है अगर यह पानी अब्जॉर्ब नहीं करेंगे तो आप जब इनको पकाना शुरू करेंगे ये गले गे नहीं अंदर से बिल्कुल सख्त रह जाएंगे आधा किलो चनों के साथ 100 ग्राम आपने मसूर की दाल लेनी है साफ कर लेना है इसको अच्छी तरह और जब आपने सुबह चने पकाना शुरू करने हैं उस पॉइंट पे इसको आपने भिगो के रख देना है इसको कम टाइम चाहिए होता है बढ़िया ये तकरीबन एक डेढ़ घंटे के अंदर अच्छी तरह से नरम हो जाएगी तकरीबन आपने एक बल्ब लहसुन का लेना है और 2 इंच का टुकड़ा अदरक का लेना है लहसुन को छील लिया मैंने अदरक को भी छील के

**[2:14]:** काट के स्लाइसेज बना लिए हैं इनकी हमने बारीक फाइन पेस्ट बनानी है साथ में 100 ग्राम आपने सब्ज मिर्चें लेनी है इनको आपने अच्छी तरह धोने के बाद इनके इस तरह ऊपर से ढंडिया उतार के इनको काट लेना है इनकी भी हम पेस्ट बनाएंगे ब्लेंडर का इस तरह जग ले लें जो सब्ज मिर्च है और अदरक लहसुन है इसकी पेस्ट बनाने के लिए अदरक लहसुन की पेस्ट हम इकट्ठी बनाएंगे तो ये इसमें शामिल करके साथ आपने पानी डालना है तो ये आधा कप पानी है पानी डाल के इसको ब्लेंड करेंगे बिल्कुल बारीक पेस्ट बना लें ये अदरक लहसुन की पेस्ट बना ली है इसमें ज्यादा पानी है पतली है कोई मसला नहीं है अगर आप वैसे बनाना चाहे कुंडी डंडे में तो वो भी बना लें लेकिन फाइन होनी चाहिए अब हम सब्ज मिर्च की पेस्ट बनाएंगे तो मैंने इनको काट लीया है काट के ब्लेंडर में शामिल करूंगा ताकि बड़े-बड़े पीसे ना रह जाए

**[2:57]:** अंदर साथ में पानी डालेंगे आधा कप और इसको भी पेस्ट बना लेंगे अब ये दाल को मैंने पानी में भिको दिया है इसको साइड प रख देंगे सबज मिर्च की पेस्ट तैयार है अदरक लहसुन की पेस्ट तैयार है

**[3:07]:** और कुछ प्याज स्लाइस किए हुए एक अदद प्याज छोटी सी लें स्लाइस करके रख लें अब हम चने पकाना शुरू कर सकते हैं पहले चनों का मसाला तैयार करने के लिए एक छोटे बर्तन कढ़ाई वगैरह में आपने घी लेना है हम आधा किलो चने पका रहे हैं दो कप घी आपको चाहिए जब ये घी थोड़ा सा मेल्ट हो जाए तो इसमें ये प्याज आपने शामिल कर देनी है जो स्लाइस करके हमने रखी हुई है इसमें ज्यादा प्याज नहीं जाती क्योंकि फिर चने जो हैं वो मीठे हो जाते हैं बस इसमें थोड़ी प्याज जाएगी और इसको ब्राउन नहीं करना आपने हल्का सा बस इसको आपने सौते करना है ये प्याज नरम हो जानी चाहिए घी इसमें आपको ज्यादा लग रहा होगा तो इनकी तरी अलग करनी है तो ये घी सारा अलग हो जाएगा उस चीज की आपने टेंशन नहीं लेनी ये प्याज थोड़ी ढीली ढाली हो जाए -4 मिनट इस खी के अंदर पक जाए

**[3:49]:** तो फिर इसमें साबुत गरम मसाला जाएगा ये तेज पत्ता है एक तकरीबन पत्ता बनेगा ये टोटल एक टीस्पून जीरा साबत है ये कोई सात आठ लौंग है ये भी ज्यादा नहीं डालने आप ने और दो फूल बादन के हैं ये मसाले आपने बिल्कुल हिसाब से डालने हैं जैसे आधा किलो चनों के अंदर ये दो फूल बादन के हैं ज्यादा नहीं सात आठ लौंग है क्योंकि इनकी खुशबू होती है बहुत तेज अगर आप ज्यादा डाल देंगे फिर ये मसालों का ही जायका आएगा वो प्रॉपर एक बैलेंस जायका नहीं आएगा ये मसाले डाल के इनको भी थोड़ा सा इस घी के अंदर हम भूने गे एक दो मिनट के बाद इसमें आपने अदरक और लहसुन की पेस्ट डालनी है अब हमारे पास यहां पे घी गरम है इसमें पानी है तो छींटे उड़ेंगे तो आपने बचना है उससे ये देखें इस तरह अदरक और लहसुन को हम पकाए एंगे यहां पे भूने गे अच्छी तरह अदरक और

**[4:32]:** लहसुन की पेस्ट को भी इस घी के अंदर आपने -4 मिनट के लिए भुना है अच्छी तरह बस किसी भी चीज को ज्यादा ब्राउन नहीं करना हमें कोई कलर नहीं चाहिए यहां पे हम ग्रेवी बना रहे हैं मसाला बना रहे हैं चनों का अदरक लहसुन की पेस्ट भी हमने थोड़ी पका ली है यहां पे अब ये सब्ज मिर्च की पेस्ट हम डाल देंगे इस घी के अंदर इसको भी यहां पे इस घी में थोड़ा पकाए जो मेन मसाला बनेगा ना वो इन्हीं चीजों से बनेगा अब इस मसाले को आपने बस यहां पे घी में पकाना है थोड़ी देर अब ये सब्ज मिर्च के साथ ये मसाला थोड़ा सा पक चुका है पाच एक मिनट इसको पकाया होगा मैंने अब इसमें हम मसाले डालेंगे एक टेबल स्पून कुटी हुई लाल मिर्च है पिसी हुई मिर्च इसमें लाल नहीं डालनी उससे इसका कलर सारा खराब हो जाएगा ये भी कुटी हुई काली मिर्च है मोटे दाने होने

**[5:13]:** चाहिए बिल्कुल पिसा हुआ पाउडर होगा तो उससे भी चने आपके काले हो जाएंगे सारे और ये आधा टेबल स्पून हल्दी है अच्छे कलर वाली ये मसाले डाल देंगे और इस मसालों के साथ भी इसको यहां पे अच्छी तरह कुक करेंगे इसमें दो चुटकी के बराबर अजवाइन डालें और दो काली इलायची यां डाल द ये मसाला हमारा बस रे डी है इसको नीचे ना लगने दें हिलाते रहे थोड़ा-थोड़ा धीमी आग पे अच्छी तरह इसको पकाएं इस ग्रेवी में सारे मसाले जा चुके हैं सिर्फ इसमें नमक बाकी है इसमें नमक की क्वांटिटी 1 टेबलस्पून है हमारे पास आधा किलो चने हैं आप इसको बढ़ा सकते हैं कम ज्यादा कर सकते हैं अपने टेस्ट के हिसाब से लेकिन दरमियानी क्वांटिटी है 1 टेबलस्पून वो नमक इसमें शामिल करें इसको दो मिनट के लिए पका लें ये आपकी ग्रेवी बिल्कुल तैयार है अब इसकी मैंने आग बंद कर दी है हमने इस ग्रेवी को तकरीबन 15 मिनट टोटल पकाया

**[5:56]:** है उसमें भी जो आग है वो मैंने बिल्कुल धीमी दरमियानी सी रखी हुई थी आहिस्ता आहिस्ता इसको हमने भून के पका लिया अब इसको मैं साइड प कर दूंगा हम चनों को उबालना शुरू करते हैं एक मैंने अब अलग से बर्तन ले लि है थोड़ा बड़ा जिसके अंदर हम इन चनों को उबाले गे इनमें से मैंने जो रात वाला पानी था वो निकाल दिया है और ताजा पानी डाल के इसको हम डाल लेंगे यहां पे इन चनों को जब आप बर्तन में डाले ना तो इनमें पानी की क्वांटिटी इतनी हो कि चनों के ऊपर तकरीबन आपको 1 इंच पानी इतना पानी मिल जाए उससे ये फिर अच्छी तरह से गल जाएंगे अगर पानी कम होगा ना फिर हमें दोबारा से ऐड करना पड़ेगा इस टाइम थोड़ा ज्यादा रख लें बाद में इनको खुश्क किया जा सकता है वो कोई मसला नहीं है इस कढ़ाई के नीचे अब मैंने आग जला दी है जैसे इस पानी

**[6:36]:** में उबाल आएगा थोड़ा इसके ऊपर काफी झाग आ जाएगी इस झाग को आपने ऊपर से इस तरह निधर लेना है अलग कर लेना है इसको उबाल आना शुरू हुआ है हमने ऊपर से झाग उतारी है इस पॉइंट पे इसमें ये जो हमने दाल मसूर भिगो के रखी थी ये भी नरम हो गई है तो ये हम इसमें शामिल कर देंगे अब ये दाल भी इन चनों के साथ उबल जाएगी और अच्छी तरह से नरम हो जाएगी दाल मसूर का इस्तेमाल भी हर रेसिपी में नहीं होता कुछ लोग करते हैं कुछ लोग नहीं करते आपको लेकिन ज्यादातर जगहों पे दाल मसूर वाले चने मिलते हैं वो नरम इतनी हो जाती है कि ग्रेवी में कन्वर्ट हो जाती है अब जब अच्छा जोश इसमें आना शुरू हो जाए तो आग आपने दरमियानी से धीमी कर देनी है और इनको गलने तक पकाना है इस मसाले में से बड़ी कमाल की खुशबू आ रही है थोड़ी देर इसको

**[7:16]:** मैंने रखा है तो यह कढ़ाई ठंडी हो गई है इसका जो घी है वो ऊपर तैरना शुरू हो गया है इस घी को हम अलग कर लेंगे यह हमारी तरी बन जाएगी और जो मसाला है उसको हम अलग कर लेंगे तो ये हमने तरी को अलग कर लिया है

**[7:34]:** तकरीबन इनको 15 मिनट मैंने यहां पर पकाया है तो इस पॉइंट पे जो चने हैं वह तकरीबन गले हुए हैं ये देखें नरम हो गए हैं काफी इतने चने जब आपके गल जाए तो आपने यह जो मसाला हमने बना के रखा है वोह इन चनों में डाल देना है इस तरह अगर आपने चने रात से ही भिगो के रखे होंगे सारा प्रोसीजर सही करेंगे तो बड़ी इजली चने आपके गल जाएंगे 20 मिनट में आपको कुकर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और इस पॉइंट पे जो मसाले की खुशबू आ रही है ना वो यकीन करें बहुत आला है बड़ी जबरदस्त खुशबू आ रही है अब ये मसाला शामिल करके इन चनों को आप थोड़ा इस तरह हिला लें और अब आगे ये चने इस मसाले के साथ पक और सारा फ्लेवर जो है वो इन चनों में आएगा मसाला और मजीद अच्छे तरीके से गल जाएगा ये जो प्याज इसके अंदर है थोड़ी सी ये

**[8:16]:** नरम हो जाएगी बिल्कुल ये देखें चने आप देखें माशाल्लाह तो आग आपने धीमी रखनी है तेज आग प पकाने की जरूरत नहीं है वो पानी सूखना शुरू हो जाएगा फर्ज करें आप चने पका रहे हैं आपका पानी कम हो गया है तो आपने पानी को पहले अच्छी तरह बॉईल कर लेना है और फिर वो गर्म पानी जो है इन चनों में शामिल करना है फिर आपके चने जो हैं वो उनमें कोई मसला नहीं आएगा पानी भी ऐड हो जाएगा तीन से चार इलायची यां आपने इस पॉइंट प डाल देनी है और ज्यादा खुशबू के लिए अच्छी खुशबू के लिए आग आपने और धीमी कर देनी है और इसी तरह इसको आपने ढक देना है थोड़ा साइड से खुला रहे ताकि इसकी स्टीम वगैरह निकलती रहे और अच्छी तरह ये चने पकते रहे ये चने यहां पे बेहतरीन पक रहे हैं अब देखें मसाला जो इनके अंदर सारी ग्रेवी जो है वो सारे चनों के साथ

**[8:55]:** मिक्स होके बड़ा अच्छा इनका लुक आ रही है जायका भी आ रहा है खुशबू बड़ी प्यारी आ रही है अब इसमें हमने एक मसाला शामिल करना है कड़ाई गोश्त मसाला किसी ब्रांड का आप ले लें इसके अंदर जो अजजा है ना इस मसाले के वो लाल मिर्च वगैरह कुटी लाल मिर्च है नमक है धनिया है धनिया पाउडर जो होता है जीरा है यह वाले अज्जा इसमें कोई खास चीज नहीं है लेकिन इसके अंदर से जो खुशबू आती है ना क्योंकि ब्रांड्स जो है इनके अंदर एसेंस का इस्तेमाल करते हैं तो वो हमें एसेंस चाहिए बेसिकली अब ये चने पकने के तकरीबन करीब है इनमें आपने आधा कप दूध शामिल करना है इस दूध से इनके अंदर एक क्रीमी फ्लेवर आ जाएगा ये देखें जी थोड़ा कलर भी इनका लाइट हो जाएगा दूध से ये कंडीशन देखें चनों की कलर देखें आप माशाल्लाह लुक देखें बड़े बेहतरीन है अभी थोड़ा सा इनको इन्होंने पकना है हम

**[9:40]:** इनको हल्की आंच पे दम पे पका रहे हैं ताकि ये जो इनके अंदर पानी है ना ये थोड़ा सा पानी खुश्क हो जाए बाकी प्याज वगैरह इसमें अच्छी तरह पकने के बाद वो ग्रेवी में चेंज हो जाएगी ये जो पानी है उसके अंदर मिक्स हो गई है हर चीज आपको नजर कुछ नहीं आएगा सिर्फ जो खड़े मसाले थे इसमें वही आपको नजर आएंगे ये देखें इस तरह जो बाजार में बेचते हैं वो पानी थोड़ा सा ज्यादा रखते हैं क्योंकि उन्होंने सारा दिन इनको गर्म रखना होता है नीचे आग होती है तो ये हल्के हल्के पकते रहते हैं तो इसको मैं ऊपर से ढक दूंगा बिल्कुल धीमी आंच पे 15-20 मिनट के लिए अच्छा धम लगा दें और उसके बाद इंशाल्लाह इनको फिर निकालेंगे आपको दिखाएंगे इनकी लुक भी दिखाएंगे इनमें एक चीज का आपने ख्याल रखना है कि नमक पूरा करना है हमने एक टेबलस्पून डाला था आप चेक करें नमक आपको कम लगे तो

**[10:22]:** इस पॉइंट पे डाल लें क्योंकि ये पक रहे हैं ना दम में तो कोई मसला नहीं होगा आप नमक शामिल कर सकते हैं नमक कम लग रहा है मुझे तो हम मैं आधा टीस्पून नमक इसमें और शामिल कर रहा हूं आप अपने जायके के हिसाब से चेक कर

**[10:40]:** लेय चने हमारे बिल्कुल तैयार हैं बेहतरीन ग्रेवी है ना ज्यादा खुश्क है ना बहुत ज्यादा शोरबा है इनके अंदर देखें आप माशाल्लाह तरी का कलर देखें और प्यारे चने हैं और इतने गले हुए हैं कि बस इनको हाथ लगाने की जरूरत है यह देखिएगा य ये ये चीज चने के अंदर ये चीज होनी चाहिए कि इतना नरम हो कि आपको महसूस ही ना हो कि चना है तो इसकी मैं आग बंद कर रहा हूं इसको थोड़ा सा प्लेट में निकालते हैं और नान के साथ इसको टेस्ट करेंगे इंशा अल्लाह तो जी हमारे लाहौरी नाश्ते वाले चने बिल्कुल तैयार हैं मैं फाइनल लुक दिखाता हूं आपको सर्विंग करते हैं और टेस्ट करेंगे अच्छा इनके अंदर मैंने जो ऑयल हमने अलग किया था वो नहीं डाला अभी ये वही ऑयल है जो मसाले के अंदर था ये जो तरी है उसको अलग रखा हुआ है मैंने तो इसको अगर जरूरत पड़ेगी तो हम इस्तेमाल करेंगे क्योंकि ये

**[11:29]:** दुकानों वगैरह प ज्यादा तरी की जरूरत पड़ती है तो इसलिए तरी अलग से रखी जाती है चने आप देखें माशाल्लाह बड़ी जबरदस्त लुक आई है चनों की जिस तरह आपको बाजार से मिलते हैं य

**[11:44]:** देखि तो यह चने हमारे तैयार हैं इनको अब टेस्ट करना है हमने तो जी हमारे नाश्ते वाले लाहौरी चने बिल्कुल तैयार हैं यह देखि माशाल्लाह नान के साथ इनको टेस्ट करना है हमने

**[12:02]:** टेस्ट करते हैं चने बहुत नरम है यह जो नवा लगाते लगाते बिल्कुल सारे मैश हो गए अच्छी तरह यही चीज चनों में होनी चाहिए और जो ग्रेवी है और इसका टेस्ट है उसको ट्राई कर लेते

**[12:17]:** हैं बहुत आला यार बहुत सादा सा एक फ्लेवर है जिस तरह आपको लाहौरी जो चने फ्रोश या छोले फ्रोश है उनके करीब से खुशबू आती है ना वो खुशबू इधर से आ रही है क्योंकि वह गिने-चुने मसाले होते हैं जो इसमें डालने होते हैं और वह प्रॉपर खुशबू बनती है वही चीज हमने की है और बड़ा बेहतरीन इसका एक सादा सा जायका आ रहा है बहुत ज्यादा मतलब खाते हुए आपको फील होता है कि यार पता नहीं कैसे पके होंगे लेकिन बहुत सादे तरीके से बनते हैं ये चने हम इस रेसिपी को आप हाफ भी कर सकते हैं क्योंकि आधा किलो चने क्वांटिटी काफी ज्यादा हो जाती है मैं हाफ क्वांटिटी इसकी डिस्क्रिप्शन में लिख दूंगा ताकि अगर आप तीन-चार लोगों की फैमिली है तो इजली आप इसको फॉलो कर सकें आपसे इंशाल्लाह फिर अगली वीडियो में मिलेंगे किसी और एक अच्छी रेसिपी के साथ तब तक अपना बहुत सारा ख्याल रखिए अल्लाह हाफिज
