# This Anchored VWAP Hack Changed How I Trade Nifty Options!

**Channel:** adib noorani
**Source:** https://www.youtube.com/watch?v=okd2WXVfuKM
**Transcript page:** https://www.withtranscript.ai/video/okd2WXVfuKM

## Chapters

- 0:00 — वीवप बैंड्स और रणनीति परिचय
- 3:38 — वीवप डेविएशन बैंड्स की सेटिंग
- 8:06 — एक्सपायरी-आधारित एंकरिंग लॉजिक
- 16:24 — सेल सेटअप और ट्रेड प्रबंधन
- 19:26 — लाइव चार्ट पर रणनीति परीक्षण

## Transcript

**[0:00]:** अब जब आप वीवप की बैंड्स वाला इंडिकेटर लगाओगे तो क्या लगेगा चार्ट पे वीवप लगेगा और उसकी बैंड्स आपको दिखेगी। बैंड्स की सेटिंग आपको क्या रखनी है? यह मैं आपको समझा देता हूं। अब एक खास बात आप सुनना। यह इंडिकेटर वीवप वि बैंड्स डेविएशन बैंड्स आपको फीडिंग व्यू के स्टैंड अलोन वर्जन में भी मिल जाएगा। बहुत सारे ब्रोकर्स में मिल जाएगा। लेकिन कहां पे आपको इसको एंकर करना है और कहां से इसकी शुरुआत होनी चाहिए? इनिशिएशन पॉइंट क्या होना चाहिए वह ब्रोकर्स में आपको नहीं मिलेगा।

**[0:37]:** हेलो दोस्तों आदि नूरानी आज हम बात करने वाले हैं इंडाइससेस को कैसे ट्रेड करते हैं वीवप को यूज़ करके। वीवप सुन के आपको लगता होगा यह तो मेरे को आता ही है। वीवप टच हो तो मुझे बाय कर लेना है। नीचे से टच हो तो मुझे सेल कर देना है। यह वह लॉजिक नहीं है। यह लॉजिक टोटली अलग है। इसमें मैं एक्सपायरी टू एक्सपायरी वीवप लगाने वाला हूं। एक एक्सपायरी से दूसरी एक्सपायरी। कभी ऐसा ट्राई किया है आपने? माय वीवप स्टार्टिंग पॉइंट विल बी एक्सपायरी ऑफ द इंडेक्स। जो वीक का पहला दिन होगा वो मेरा वीवप का स्टार्टिंग पॉइंट होगा। वो पूरे वीक मैं उस वीवप को ट्रेड करूंगा और वीवप को नहीं ट्रेड करूंगा। वीवप से बने हुए दूसरे रेफरेंस पॉइंट्स को ट्रेड करूंगा। तो इस स्ट्रेटजी को समझने के लिए पूरा ध्यान से देखना। बगैर स्किप किए बगैर भगाए वरना डाउट्स रह जाएंगे और फिर कमेंट में आके पूछोगे और वापस वीडियो देखना पड़ेगा। अगर

**[1:23]:** डबल टाइम वेस्ट होगा तो पहली ही बार थोड़ा आराम से देख लो। चलो फटाफट से स्क्रीन पे चलते हैं और देखते हैं कैसे इसको ट्रेड करना है। लेट्स गो टू द स्क्रीन। वीडियो में आगे बढ़ने से पहले स्कैल्पिंग का एक बहुत इंटरेस्टिंग और इंपॉर्टेंट फैक्ट आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। क्योंकि आप देखते हो प्राइस चार्ट्स पर बहुत फास्ट मूव करता है तो आपको लगता है कि स्कैल्पिंग से बहुत फास्ट और बहुत बड़ा पैसा बन सकता है। लेकिन सच्चाई यह है कि लोग स्कैल्पिंग के नाम पे बहुत इजीली पैसा गवा देते हैं और बहुत फास्ट पैसा गवा देते हैं। इसीलिए मैं आपके लिए लाया हूं एक रूल बेस्ड कोर्स एकदम ऑब्जेक्टिव कोर्स जिसमें आप सीख पाओगे कि स्कैल्पिंग स्किलफुली कैसे करना है। तो उस कोर्स का लिंक नीचे डिस्क्रिप्शन में है। आप उसको वीडियो देखने के बाद चेक कर सकते हो। फिलहाल हम हमारा लर्निंग कंटिन्यू करते हैं। तो हम क्या करने वाले हैं?

**[2:12]:** इंडाइससेस ट्रेड करने वाले हैं। वीवप और डेविएशन बैंक्स यूज़ करके निफ्टी और ससेक्स दो वीकली वाली एक्सपायरी वाले ही इंडेक्स ट्रेड करेंगे। स्टॉक्स को और मंथली एक्सपायरी को कैसे ट्रेड करना है, मैं इसके पार्ट टू में दूंगा। तो, अगर आपको यह वीडियो समझ में आ जाता है, पूरा कॉनंसेप्ट क्लियर हो जाता है, तो आप लिख देना वीवप मंथली एक्सपायरी, तो मैं इसका सेकंड पार्ट दे दूंगा। जो स्टॉक्स और मंथली एक्सपायरी वाले इंडेक्स जैसे कि बैंक निफ्टी में यूज़ किया जाएगा। तो अभी मैं आगे बढ़ता हूं। आपको दिखाता हूं किस तरीके से हम इसे ट्रेड करते हैं। सो व्हाट इज़ बेसिकली डेविएशन बैंड्स ऑफ़ वीवपव तो आपको पता है। सबको पता है। बहुत कॉमन इंडिकेटर हो चुका है। वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइस। यह वीवप का फुल फ़ॉर्म होता है। मतलब प्राइस के मूव के साथ और उसके साथ जो वॉल्यूम चल रहा होता है, उन दोनों की एवरेज़ यूज़ करके एक बैंड प्लॉट होता है, उसको

**[3:02]:** वीवप बोलते हैं। जनरल पर्सपेक्टिव यह है कि वीवप के ऊपर बुलिश, वीवप के नीचे बेरिश। राइट? ऊपर की तरफ वीवप से दूर है तो रिटर्न नीचे आ सकता है वीवप की तरफ क्योंकि वीवप मैगनेट की तरह काम करता है। वीवप से नीचे की तरफ दूर है तो वापस ऊपर आ सकता है वीवप के पास। क्योंकि वीवप मैगनेट की तरह काम करता है। यू आर राइट। लेकिन कौन से पॉइंट से रिटर्न लेना है? यह कैसे पता चलेगा? अगर यह पता भी चल गया, तो क्या वह पॉइंट एक्यूरेट रिजल्ट्स देगा या नहीं? यह कैसे पता चलेगा? तो, यह मैं आज आपको बताने वाला हूं। बने रहिए पूरे वीडियो में। देखते हैं, समझते हैं, समझने की कोशिश करते हैं। सबसे पहले देखते हैं कि वीवप के डेविएशन बैंड्स क्या होते हैं?

**[3:38]:** बेसिकली आप समझो वीवप मैंने जो जैसे आपको समझाया एक मूविंग एवरेज की लाइन है। फिर उससे प्राइस का स्टैंडर्ड डेविएशन गिना जाता है। कितना दूर बनेगा? अब स्टैंडर्ड डेविएशन क्या होता है वो मैं यहां नहीं पढ़ाऊंगा। वरना मुझे एक पूरा अलग सब्जेक्ट यहां पढ़ाना पड़ेगा स्टैटिस्टिक्स वाला और जिसको समझाना इज़ नॉट वेरी ईजी। Google करके आप देख लीजिएगा आपको मिल जाएगा और देखने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि हमको कोई एग्जाम नहीं देनी है। हमको ट्रेड करना है। सो लेट्स लर्न प्रैक्टिकली कि हमको कैसे ट्रेड करना है। अब ये वीवप के रेफरेंस से इसके पास में बैंड्स बनती है। मान लो स्टैंडर्ड डेविएशन वन की बैंड बनेगी। ऊपर और नीचे इस तरीके से। फिर स्टैंडर्ड डेविएशन टू की बैंड्स बनेगी। इसके ऊपर और इसके नीचे। फिर स्टैंडर्ड डेविएशन थ्री की बैंड बनेगी जो इसके ऊपर और इसके नीचे बनेगी। तो बीच वाला जो पर्पल आप देख रहे हो वो है वीवप। ये जो आप देख रहे हो ये जो पर्पल देख रहे हो ये है वीवप जिसको मैं ब्लू कलर से दिखा देता हूं। ये है वीवप। यह है स्टैंडर्ड डेविएशन वन

**[4:37]:** अपर बैंड। स्टैंडर्ड डेविएशन वन लोअर बैंड। स्टैंडर्ड डेविएशन टू अपर बैंड। स्टैंडर्ड डेविएशन टू लोअर बैंड। फिर स्टैंडर्ड डेविएशन थ्री लोअर बैंड स्टैंडर्ड डेविएशन थ्री अपर बैंड। इस तरीके से तीन बैंड्स बन सकती है। स्टैंडर्ड डेविएशन फोर और फाइव पे भी जा सकते हैं। लेकिन वहां तक जाने की जरूरत नहीं है। अगर आपने बिलिंजर बैंड यूज़ किया हो तो बिलिंजर बैंड क्या होता है? बेसिकली स्टैंडर्ड बिलिंजर बैंड की जो सेटिंग है वो 20/2 है। वो क्या होता है? 20 की सिंपल मूविंग एवरेज जो चलती है ना उसका दो स्टैंडर्ड डेविएशन हम प्लॉट करवाते हैं तो ऊपर नीचे एक बैंड बनती जाती है। आप देखते हो बैंड इलास्टिक की तरफ पास में आती है। दूर जाती है। पास में आती है। दूर जाती है। वोलेटिलिटी को डिफाइन करती है। लेकिन उसमें सिर्फ प्राइस वाला फैक्टर होता है। इसमें प्राइस और वॉल्यूम दोनों का फैक्टर होगा और थोड़ा सा इसका काम करने का तरीका अलग है। इसको एंकर किया

**[5:25]:** जाता है। वीवप को एक पर्टिकुलर पॉइंट से एंकर किया जाता है। वहां से वॉल्यूम की इनिशिएशन ली जाती है। ये क्या करता है? ये प्राइस की भी एवरेज करता है, वॉल्यूम की भी एवरेज करता है। अब आप समझो के अ कंटीन्यूअस इसको चलाओ। जैसे मूविंग एवरेज चलती है वैसे इसको कंटिन्यूअस चलाओ। तो ये बहुत पुराने-पुराने वॉल्यूम लेके अभी बताएगा जो रेलेवेंट नहीं होगा। हमको रेलेवेंट वॉल्यूम्स जो है ना वो चाहिए। और रेलेवेंट वॉल्यूम्स हमको पता है क्या होते हैं। कोई भी एक सेशन के वॉल्यूम्स रेलेवेंट होते हैं। कोई भी एक एक्सपायरी के वॉल्यूम्स रेलेवेंट होते हैं। कोई भी एक महीने के वॉल्यूम्स उस महीने के लिए रेलेवेंट होते हैं। तो एक पीरियड स्पेसिफाई कर सकते हो। इस इंडिकेटर में ये इसकी खासियत है। तो मैं आगे बढ़ता हूं। इसको कैसे यूज़ किया जाएगा। तो यह मैंने आपको जो यहां पे लिखा हुआ है वो प्रैक्टिकली समझा दिया। आपको पढ़ना है तो पॉज करके आप पढ़ सकते हो। अब जब आप वीवप की बैंड्स वाला इंडिकेटर लगाओगे तो क्या लगेगा?

**[6:16]:** चार्ट पे वीवप लगेगा और उसकी बैंड्स आपको दिखेगी। बैंड्स की सेटिंग आपको क्या रखनी है? यह मैं आपको समझा देता हूं। अब एक खास बात आप सुनना। ये इंडिकेटर वीवप वि बैंड्स डेविएशन बैंड्स आपको ट्रेडिंग व्यू के स्टैंड अलोन वर्जन में भी मिल जाएगा। बहुत सारे ब्रोकर्स में मिल जाएगा। लेकिन कहां पे आपको इसको एंकर करना है और कहां से इसकी शुरुआत होनी चाहिए? इनिशिएशन पॉइंट क्या होना चाहिए वो ब्रोकर्स में आपको नहीं मिलेगा। स्टैंडर्ड स्टैंड अलोन ट्रेडिंग व्यू में आपको मिल जाएगा। लेकिन वहां पे भी सेशन वाइज मिलेगा। मंथली, वीकली, डेली, इयरली, क्वार्टरली, डिकेड वाला, सेंचुरी वाला सारे ऑप्शंस उधर मिलते हैं। लेकिन मैं चाहता हूं कि कोई पर्टिकुलर डेट से मुझे चालू करना है। कोई पर्टिकुलर हफ्ते से मुझे चालू करना है। कोई पर्टिकुलर साल से इस डेट से ही मुझे चालू करना है। मुझे फाइनेंसियल ईयर का देखना है। मुझे जैन टू दिसंबर देखना है। वो ऑप्शन वहां पे नहीं है। वो ऑप्शन सिर्फ और सिर्फ धन में फिलहाल अवेलेबल मुझे दिख रहा है। और कोई ब्रोकर में मैं आपको जो वीडियो में दिखा रहा हूं मिल जाए। आप

**[7:17]:** यूज़ कर सकते हो। मुझे धन में मिला। मैं वहां पे यूज़ करके आपको दिखा रहा हूं। तो, हमें क्या करना है? बहुत सिंपल सा काम हमें करना है। यह जब वीवप आप लगाओगे ना, तो वीवप की ये वाली सेटिंग को आपको नहीं छेड़ना है। एचएलसी बाय 3 ही रखेंगे। ये वाली लाइन जो है ना इसको ऑफ कर दोगे। बेसिक वीवप की लाइन ऑफ कर दोगे। ऑन कौन सी कौन सी रखोगे? आप ऑन रखोगे। ये सारी यूबी1 से लेके LB3 तक। UB1 क्या है? अपर बैंड वन, लोअर बैंड वन। मतलब फर्स्ट डेविएशन का अपर बैंड। फर्स्ट डेविएशन का लोअर बैंड फिर यूबी2 सेकंड डेविएशन का अपपर बैंड सेकंड डेविएशन का लोअर बैंड थर्ड डेविएशन का अपर बैंड थर्ड डेविएशन का लोअर बैंड जो मैंने मल्टीपल कलर में आपको ड्रॉ करके दिखाया ये वो प्लॉट हो गए अब आगे बढ़ते हैं एक सेटिंग ये खास है जो आपको समझनी है जो मैंने अनसर्कल करके एरो करके दिखाई है पहले से ही यहां पे आप

**[8:06]:** डाल सकते हो किस दिन से वीवप की कैलकुलेशन चालू हो किस टाइम से वीवप की कैलकुलेशन चालू हो मतलब किस दिन से और किस टाइम से। तो मैंने इसको कैसे यूज़ किया है? बड़ा सिंपल लॉजिक लगाया है। यह लॉजिक अभी मैं बोलूंगा तो आपको भी समझ में आ जाएगा। मैं एक्सपायरी टू एक्सपायरी का डाटा लेना चाहता हूं वॉल्यूम का। क्योंकि आपको भी पता है कि जैसे ट्यूसडे को निफ्टी की एक्सपायरी है। तो ट्यूसडे को जो वॉल्यूम्स जनरेट होने शुरू होंगे और जो पोजीशंस इंस्टीटशंस बनाने शुरू करेंगे ट्यूसडे, वेडनेसडे, थर्सडे वो मायने रखती है अगली एक्सपायरी तक। क्यों अगली एक्सपायरी तक आज ट्यूसडे एक्सपायर हो जाएगा। तो ट्यूसडे एक्सपायर हो जाएगा तो क्या होगा? डे एंड में सारे जो भी रोलओवर वाली पोजीशंस है रोलओवर होगी। नए पोजीशंस लोग बनाना शुरू करेंगे। पुराने कॉल और पुट जो एक्सपायर हो गए वो इस एक्सपायरी में वापस लेंगे। फ्यूचर्स को हैच करना है तो नए ऑप्शंस

**[9:05]:** के वीकली ऑप्शंस के साथ हैच करेंगे। इस तरीके से पूरा सारा सब कुछ नया डाटा इस ट्यूसडे को चालू हो जाएगा 3:30 तक में। तो अगर मैंने ट्यूसडे के पूरे दिन को एंकर कर लिया और अगला पूरा वीक अगले ट्यूसडे तक यूज़ किया तो वो डाटा बहुत रेलेवेंट होगा। राइट? ओके। अब ये ट्यूसडे वाला जो एंकर किया है ना वो अगले ट्यूसडे को आप यूज़ करोगे। वेडनेसडे के दिन जो कल चला गया वो ट्यूसडे यूज़ करोगे। पिछले वाला ट्यूसडे नहीं यूज़ करोगे। डेट वाइज़ मैं आपको चार्ट पे समझा दूंगा। चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आगे बढ़ते हैं। यह देखो एक बाय का एग्जांपल मैंने यहां दिया है। मेरे एग्जांपल सारे 3 महीने से ज्यादा पुराने होंगे। क्यों? वी हैव टू अबाइट द सेबी गाइडलाइंस के 3 महीने पुराना ही डाटा दिखाना है। इसीलिए मैं आपको वही डाटा दिखाऊंगा। तो यहां पे अगर आप गौर से देखो, तो एग्जांपल के तौर पे मैंने आपको दिखाया हुआ है। क्या

**[9:55]:** दिखाया हुआ है? थर्सडे का दिन दिखाया है। क्यों? क्योंकि मैं दिखा रहा हूं आपको सेंसेक्स का चार्ट। ट्यूसडे को निफ़ी की एक्सपायरी होती है। थर्सडे को ससेक्स की एक्सपायरी होती है। तो थर्सडे वाले दिन मैं इसको एंकर कर दूंगा। वो कौन सा डेट था? 29th जनवरी 2026 सुबह 9:15 बजे का मैंने एंकर डाल दिया। तो आप बोलोगे सर एक्सपायरी तो 3:30 को होती है। आपने 3:30 का एंकर क्यों नहीं डाला? मैंने 3:30 का एंकर इसके लिए नहीं डाला। क्योंकि ये थर्सडे को जो भी पोजीशंस बनती जाएगी वो पूरी अगले थर्सडे तक मायने रखती है। इस थर्सडे वाली पोजीशन ये थर्सडे को एक्सपायर हो जाएगी वो तो हो ही जाएगी लेकिन बाकी की जो पोजीशंस है वो कैरी फॉरवर्ड होने वाली है। तो ये वीवप का डाटा हमारा अगले थर्सडे तक काम आएगा। तो मैंने क्या किया? मैंने 29th जनवरी 2026 थर्सडे का दिन एंकर कर दिया। अब वो कैसे एंकर किया?

**[10:47]:** जो मैंने बताया था कि सेटिंग्स में आपको डेट लिखनी है। तो डेट मैंने वहां क्या लिख दी? 29 जनवरी 2026 तो अब यहां पे क्या प्लॉट हुआ है? आप गौर से देखिए यहां पे क्या-क्या प्लॉट हुआ है। आप देखो सेंटर में एक लाइन प्लॉट होनी चाहिए वीवप की जो प्लॉट नहीं हुई है क्योंकि मैंने वीवप ऑफ रखा है। मैंने आपको अभी सेटिंग्स में दिखाया था। मैंने क्या-क्या शुरू रखा था? अपर बैंड 1 2 3 मतलब यह जो रेड वाली आपको दिख रही है तीनों यह अपर बैंड 1 2 3 है और ग्रीन वाली जो दिख रही है वह लोअर बैंड 1 2 3 है। जो प्राइस के नियरेस्ट रहेगी जो पास में अंदर वाली बैंड वो वन नंबर की है। अपर बैंड वन ये अपर बैंड टू और ये अपर बैंड थ्री। ठीक है? और यहां पे लोअर बैंड वन लोअर बैंड टू लोअर बैंड थ्री। ओके?

**[11:31]:** इस तरीके से उल्टा नहीं। प्राइस से आप दूर चले जाओगे। फर्स्ट डेविएशन, सेकंड डेविएशन, थर्ड डेविएशन, नीचे भी फर्स्ट डेविएशन, सेकंड डेविएशन, थर्ड डेविएशन इस तरीके से होगा। अब करना क्या है? करना यह है कि आप जब थर्सडे के दिन ये वीवप लगाओगे ना, तो इस वाले वीवप को यह दिन में ट्रेड नहीं करोगे। मतलब 29th को करंट वीवप का डेविएशन बैंड ट्रेड नहीं करना है। तो, क्या करना है? 29 को ट्रेड ही नहीं करना है। नहीं, 29th को ट्रेड करना है। आप जब 29th ट्रेड कर रहे होंगे ना यह वाला दिन, तब इससे पहले वाला जो थर्सडे होगा, इससे 7 दिन पहले वाला जो थर्सडे होगा, व्हिच वुड बी अराउंड 2 ऑफ़ जनवरी, उसके ऊपर जो बैंड्स प्लॉट होगी, उसको आपको यहां तक 3:30 तक ट्रेड करना है। मतलब यह वाला दिन आपको पिछले थर्सडे की बैंड्स ट्रेड करनी है। जैसे ही दिन खत्म हुआ जब नेक्स्ट

**[12:23]:** दिन शुरू हुआ यह वाला दिन शुरू हुआ 30थ वाला दिन फ्राइडे वाला तब आपको यहां पे 29th पे आपको वीवप लगाना है। आप समझ गए थर्सडे एक्सपायरी है तो थर्सडे वाला दिन आप पिछले थर्सडे वाले लगे हुए वीवप स्टैंडर्ड डेविएशन बें्स को यूज़ करोगे। जब थर्सडे खत्म हो जाएगा फ्राइडे शुरू करोगे तो अब कल वाला थर्सडे का आप प्लॉट करोगे। अब ये क्वेश्चन आएगा सर थर्सडे छुट्टी हुई तो तो कोई बात नहीं वेडनेसडे को एक्सपायरी होगी। वेडनेसडे को अकॉर्डिंगली गिन लेना कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारा एक्सपायरी डे वेडनेसडे था। तो आगे बढ़ते हैं। अब क्या हुआ? अब यहां पे मैंने प्लॉट किया वीवप का डेविएशन बेंस। फिर ये दिन तो मैं इसको ट्रेड नहीं किया हूं क्योंकि यह दिन मैंने पहले वाला वीवप ट्रेड किया। यहां से इस दिन से आगे मैं यह वाला वीवप का डेविएशन बैंड्स यूज़ करने वाला हूं। अब करना यह है कि जब भी कोई ग्रीन बैंड पे प्राइस आएगा हम बाय करेंगे। जब भी रेड बैंड पे प्राइस आएगा हम सेल करेंगे। तो यह रेड वाला जो एरिया है वो

**[13:27]:** सेल वाला एरिया है। ग्रीन वाला जो एरिया है वो बाय वाला एरिया है। अच्छा अब सेल और बाय कैसे करेंगे? इसका भी जवाब दे देता हूं। सेल और बाय करने के लिए आपको यहां पे पैटर्न्स फाइंड आउट करनी है। आपको यहां पे पैटर्न्स फाइंड आउट करनी है। अब आप देखो मैं आपको ज़ूम करके दिखा रहा हूं। यहां पे ज़ूम करके दिखा रहा हूं। आप देखिए यहां पे बुलिश एंगल्फिंग पैटर्न भी है और रेड कलर की हैमर भी है। हैमर इतनी प्रॉमिनेंट नहीं है। तो ये ज़ूम करके जो मैं दिखा रहा हूं, आप देखिए। बुलिश एंगल्फिंग पैटर्न मैं ट्रेड कर सकता हूं। यहां पे भी अगर आप देखो तो बुलिश एंगल्फिंग पैटर्न है। इसको मैं ट्रेड कर सकता हूं। तो मैं जो यहां पे बुलिश एंगल्फिंग पैटर्न ट्रेड करूंगा पैटर्न के ऊपर बाय पैटर्न के नीचे का स्टॉप लॉस। पैटर्न के ऊपर बाय पैटर्न के नीचे का स्टॉप लॉस 1:1 लेने की कोशिश करूंगा। पहला 50% क्वांटिटी जैसे ही आ जाएगी मैं 50% क्वांटिटी बाकी जो रहेगी उसको मैं कॉस्ट टू कॉस्ट ले आऊंगा और पहली 50%

**[14:24]:** क्वांटिटी को बुक कर लूंगा 1:1 पे। अब 1:2 पे बाकी की 50% बुक कर सकता हूं या प्रीवियस कैंडल के लो से मैं ट्रेल कर सकता हूं। या सामने वाली जब बैंड आएगी मतलब आपको यह वाली बैंड आ गई तो भी आप बुक कर सकते हो क्योंकि वहां से एक बार तो वो रिटर्न आता है प्राइस। ओके? लाइव दूसरी बैंड पे आएगा तो क्या? तीसरी बैंड पे आएगा तो क्या? वो चार्ट पे जाके अभी देख लेंगे पुराने एग्जांपल्स में। डोंट वरी अबाउट इट। ठीक है? आगे बढ़ते हैं। यह मैंने आपको ससेक्स में बाय का एग्जांपल दिखा दिया। एक्सपायरी वाइज़ प्लॉट करके। देखो इसमें सबसे बड़ा कमाल है प्लॉट कहां से करोगे वो समझना। अगर आपने गलत प्लॉट किया तो डाटा गलत बताएगा। डाटा गलत बताएगा तो कैंडल पे सिग्नल गलत आएंगे। कैंडल पे सिग्नल गलत आएंगे तो सक्सेस के चांस कम है। ये नहीं बोलता हूं सक्सेसफुल नहीं होगे। सक्सेस के चांस कम है। आप रॉन्ग साइड पे गाड़ी चलाओ, घर नहीं पहुंचोगे। ऐसा

**[15:18]:** नहीं है। घर तो पहुंचोगे लेकिन एक्सीडेंट के चांस ज्यादा होते हैं। सक्सेसफुली सेफली पहुंचने के चांस कम होते हैं। सेम कहानी यहां है। के अगर आपने रूल्स फॉलो किए सही जगह प्लॉट किया कंसिस्टेंटली एक ही सिस्टम से पोजीशन साइज मेंटेन करके रिस्क को डिफाइन करके प्रॉपर काम किया एक डिसिप्लिन के साथ आपके सक्सेस के चांस चाहे कोई स्ट्रेटजी हो आपके चांस बहुत बढ़ जाते हैं। मैं आगे बढ़ता हूं। अब यह बाय के रूल्स जो मैंने आपको समझाया था वही यहां पे लिखा हुआ है। इसको आप शांति से पॉज़ करके पढ़ लीजिएगा। स्क्रीनशॉट ले लीजिएगा या नोट्स बना लीजिएगा। जो आपको ठीक लगे कर लीजिएगा। मैं यहां पे स्क्रीन को रोकता नहीं हूं। मैं आगे बढ़ता हूं। आप पॉज करके देख लीजिएगा। यहां खास एक नोट मैंने लिखी है कि आपको कैसे प्लॉट करना है। आपको एंकर प्लॉट करना है एक्सपायरी डे पे। यह याद रखना। और एक्सपायरी डे पे प्लॉट करके नेक्स्ट डे से ट्रेड

**[16:12]:** करना शुरू करना है। और यह ईजीली अवेलेबल धन पे है। मैं यूज़ कर रहा हूं। दूसरे कोई ब्रोकर में हो तो आप चेक कर लीजिएगा। मुझे नहीं पता है। ट्रेडिंग व्यू का जो स्टैंड अलोन वर्शन है उसके अंदर

**[16:24]:** डेट के हिसाब से एंकर करने वाली फैसिलिटी नहीं है। तो इस तरीके से हम इसको यूज़ करेंगे। मैं आगे बढ़ता हूं। आपको एक अ सेल का भी एग्जांपल दिखाता हूं। अब सेल के एग्जांपल के लिए मैंने क्या किया है? सेल के एग्जांपल के लिए मैंने ले लिया है एंकर डेट 24th फरवरी 2026 ट्यूसडे वाला दिन। क्यों? क्योंकि यह है निफ्टी का चार्ट। निफ्टी का चार्ट 24 फरवरी 2026 ट्यूसडे का दिन मैंने प्लॉट कर दिया। ट्यूसडे के दिन प्लॉट करूंगा। ट्यूसडे मैं इसको ट्रेड नहीं करूंगा। ट्यूसडे को ट्रेड करने के लिए 24th फरवरी ट्यूसडे को ट्रेड करने के लिए उससे 7 दिन पहले वाला जो ट्यूसडे था उधर वाले वीवप और बैंड से उसको मैं ट्रेड करूंगा। ठीक है ना? अगर मुझे मतलब 25th वाला 26 वाला दिन ट्रेड करना है तो मैं 24 वाला जो एक्सपायरी डे था उधर लगा दूंगा यह वीवप और उधर से खींच के मैं ट्रेड करूंगा। तो इधर मैंने सेल के एग्जांपल्स बताए हैं।

**[17:22]:** बाय पे भी आप देख लेना कैसा रिजल्ट आता है। आई मीन कैसा रिएक्शन देता है वो भी दिखाता हूं मैं आपको। देखो यहां पे अगर आप गौर से देखो मैं ज़ूम करके बता रहा हूं। ये अपर बैंड टू पे बेरिश एंगल्फिंग पैटर्न मिली। राइट? तो यहां से मैं सेल करूंगा नीचे के लिए ऊपर का एसएल रख दूंगा। अब मैंने आपसे क्या कहा? 50% क्वांटिटी मैं 1:1 पे बुक करूंगा। 50% 1:2 पे या पिछले कैंडल के हाई से ट्रेल करता हुआ चलूंगा और कोशिश करूंगा अगर यहां पहुंच गया ना तो एटलीस्ट दूसरी 25% क्वांटिटी निकाल दूं। क्यों? क्योंकि यहां से वापस मुड़ने के चांसेस होते हैं। नीचे चली गई मेरा प्रॉफिट बड़ा हो गया। कोई दिक्कत नहीं है। केस ऐसे बहुत कम आएंगे जब वो तुरंत नीचे चली जाएगी। अब यहां पे वापस मार्केट खुला। यहां पे आप देखिए इनवर्टेड हैमर बनाया। आपको ट्रेड दिया। वापस ज़ूम करके दिखाता हूं। यहां पे इनवर्टेड बनाया। हैमर बनाया। यहां पे आपको ट्रेड दिया। अगर आप गौर से देखो तो यहां पे भी इवनिंग स्टार बनाया है और ट्रेड दिया

**[18:19]:** है। लेकिन बहुत बड़ी कैंडल है। पैटर्न बड़ी हो गई है। मैं उसको ट्रेड नहीं करूंगा। उसके बाद यहां पे आने के बाद देखो मैंने कहा था ना सामने वाली बैंड पे बुक कर लेना चाहिए। वरना यह प्राइस कभी-कभी घूम जाता है। अब देखो यहां कंसोलिडेट होना शुरू हो गया। अब आपको याद हो तो मैंने कहा था ये तीन लाइन हमारी सेल की है। ये तीन लाइन हमारी बाय की है। ठीक है ना? बीच के एरिया में हम कुछ नहीं करेंगे। तमाशा देखेंगे। राइट? तो अब बाय के एरिया में अगर आप देखो तो आने के बाद ये बार-बार आपको हैमर बना बता रहा है। बुलिश एंगल्फिंग बता रहा है। आपको मॉर्निंग स्टार बता रहा है। बार-बार बुलिश पैटर्न दिखाना शुरू कर दिया है। ट्रेड मिला नहीं मिला। दैट इज़ अ डिफरेंट क्वेश्चन। अभी मैं आपको सेल का एग्जांपल दिखाया। यहां पे ट्रेड मिला तो है लेकिन टारगेट आया नहीं आया मुझे नहीं पता। देखो इसके ऊपर मेरा ट्रेड चालू हो गया होगा। इसके

**[19:03]:** ऊपर मेरा ट्रेड चालू हो गया होगा। चकि मैंने स्क्रीनशॉट लिया है। मुझे नहीं पता आगे टारगेट आया या नहीं आया। मैं प्रॉपर एग्जांपल्स आपको लेके दिखा रहा हूं। अभी चार्ट पे भी जाके देखेंगे ना तो आपको और भी आईडिया आ जाएगा। ठीक है? मैं यह आपको सेल के रूल्स स्क्रीन पे दिखा रहा हूं। पॉज करके आप नोट डाउन कर लीजिए। इसमें भी सारी चीजें सेम लिखी हुई है। जस्ट बाय का उल्टा हमें चलना है। अब एक काम करते हैं। लाइव चले

**[19:26]:** जाते हैं धन के चार्ट पे। वहां जाके प्लॉट करके वीवप के डेविएशन बैंड्स देख लेते हैं कैसा क्या रिजल्ट आता है। लेट्स गो टू द धन चार्ट्स। तो दोस्तों, मैं आ गया हूं धन के चार्ट पे। यहां पे मैं आपको दिखा रहा हूं। आप नीचे डेट देख लीजिए। 24 फरवरी 2026 ट्यूसडे का दिन है। निफ़ी की एक्सपायरी उस दिन पे होती है। तो उधर से मैं प्लॉट कर लेता हूं। और उसके बाद वाले दिन वेडनेसडे से लेके अगले ट्यूसडे तक आप इन बैंड्स को ट्रेड कर पाओगे। इन बैंड्स में क्या होता है? अभी हमने स्क्रीनशॉट में देखा। फिर मैंने बोला कि बाय में आगे क्या हुआ मुझे नहीं पता तो वो भी यहां पे हम देख लेते हैं क्या हुआ है बाय में तो ये बहुत अह ध्यान से देखिएगा कैसे मैं लगाता हूं यहां पे आपको क्या करना है देखो ये एंकरर्ड वीवप ये आप इसका नाम मैं ज़ूम करके दिखाता हूं पढ़ लीजिएगा एंकरर्ड वीवप वि बैंड्स इसके मैं सेटिंग्स में जाऊंगा सेटिंग्स में जाके यहां पे मुझे एक्सपायरी सेट

**[20:18]:** करनी है 24 फरवरी 24 फरवरी 2026 मंडे क्यों मुझे ट्यूसडे सेट करना है। लेट मी सेट ट्यूसडे। क्यों? एक्सपायरी वाला दिन मुझे सेट करना होता है सुबह 9:15। ओके? यह मैंने सेट कर दिया। तो, क्या हुआ? अगर आप गौर से देखो, तो यह ट्यूसडे से सेट हो चुका है। और अब हमको नेक्स्ट वाले दिन से ट्रेड करना है। तो, मैंने वहां पे जैसे आपको दिखाया एग्जांपल के तौर पे यहां पे क्या बना है? बेरिश एंगल्फिंग पैटर्न बनी है। तो, मैं इसको ट्रेड कैसे करूंगा? जैसे ही बेरिश एंगल्फिंग पैटर्न मिलेगी, मैं इसके नीचे रखूंगा सेल का ट्रेड। पैटर्न के ऊपर मेरा रहेगा एसएल। यह टोटल तीन कैंडल की पैटर्न है और 1:1 मैं लेने की कोशिश करूंगा जल्द से जल्द जितनी फास्ट हो जाएगी। अगर 1:1 सामने वाली बैंड से पहले नहीं आती है तो कोई बात नहीं हमें रुकना है। 1:1 ले लेना है। आने के बाद हम क्या करेंगे?

**[21:12]:** कॉस्ट टू कॉस्ट का एसएल लेके आ जाएंगे। कॉस्ट टू कॉस्ट का जब हम एसएल लेके आ जाएंगे तो हम क्या कोशिश करेंगे? पहले मैं आपको दिखा दूं। यह 1:2 लेने की कोशिश करेंगे। व्हिच इज़ समवेयर हियर और फिर मैं कॉस्ट टू कॉस्ट लेके आ जाऊंगा इसको और मैं कोशिश करूंगा मुझे 1:2 मिले। तो इस केस में तो मिल गया है। कोई दिक्कत वाला काम नहीं है। अब आगे देखते हैं क्या कोई और ट्रेड मिला है। तो वहां पे मुझे हैमर दिख रही है। आगे यह रही यह आप मल्टीपल यहां पे ट्रेड्स मिल सकते हैं। देखिए यह मैं हाईलाइट करके दिखाता हूं। तो अगर ड्रॉ करके देखें तो यहां पर इवनिंग स्टार का पैटर्न बन रहा है। देखिए आप यह वाला जो है यह इवनिंग स्टार का पैटर्न बन रहा है। लेकिन इसके नीचे अगर मैं ट्रेड लूं तो बहुत एसएल बड़ा हो जाता है। तो मैं कोशिश करूंगा ऐसे ट्रेड्स ना लूं। अब वापस आप बोलोगे सर एसएल बड़ा तो तब होगा ना जब मैं पोजीशन साइज़ को बड़ी करूंगा। अगर मैं पोजीशन साइज़ छोटी कर दूं तो

**[22:09]:** वैसे कोई दिक्कत नहीं है। पोजीशन साइज़ छोटी कर दोगे तो आपका कंट्रोल हो जाएगा। लेकिन यह इंडेक्स है। यहां पे हम ऑप्शंस ट्रेड करने वाले हैं। ऑप्शन बाय करने वाले हैं या सेल करने वाले हैं। तो 65 से छोटी सेल्स तो आप कर नहीं पाओगे ना। इक्विटी अगर आप ट्रेड कर रहे होते तो अलग बात होती। और इक्विटी के लिए और मंथली इंडेक्स के लिए मंथली इंडेक्स एक्सपायरी के लिए मैंने आपको बोल दिया है आपको कमेंट में लिखना है कि मंथली एक्सपायरी वीवप तो मैं तब अलग तरीके से समझाने वाला हूं। तो वो तो बाद के ऊपर गई है बात। तो अभी आप कोशिश करोगे इन टर्म्स ऑफ़ पॉइंट्स आपका एसएल छोटा हो ताकि आपका टारगेट ईज़ली 1:2 1:3 अचीव हो सके। तो अब मैं इस हैमर के नीचे अगर सेल करता हूं। आप देखिए अगर मैं अगर इस हैमर के नीचे सेल करता हूं एसएल इसके ऊपर रख के तो नीचे बढ़िया सा टारगेट

**[22:55]:** इसने दिया है। मैं गिनती करने के लिए नहीं बैठता हूं। अच्छे टारगेट्स को मैं आपको पता है कभी भी नहीं गिनता हूं बताने के टाइम पे। क्यों? क्योंकि वो दिखा के मैं आपको यह नहीं दिखाना चाहता हूं कि ये स्ट्रेटजी बहुत लाजवाब है। इसके अलावा कुछ मार्केट में चलता ही नहीं है। यह सीख लिया तो लाइव जिंगाला ऐसा कुछ नहीं है। हर स्ट्रेटजी के रिजल्ट्स आते हैं। हर स्ट्रेटजी में एसएल लगते हैं। बस जरूरत है आपके डिसिप्लिन की। डिसिप्लिन के साथ ट्रेड करते रहो। कभी दिक्कत नहीं आएगी। तो ये भी बड़ा ट्रेड दिया। उसके बाद हमने यह वाला एरिया देखा था। जहां हैमर बन रहे थे। आगे क्या हो रहा था मुझे पता नहीं था। लेकिन आप देखो मार्केट यहां आई। यहां पे टकराई। कंसोलिडेट किया और यह ऊपर की तरफ एक बार तो इसने ट्रेड दे दिया। अब अगर आप बोलो कि मैं इस हैमर में एंट्री कर चुका होता। मैं ड्रॉ करके बताता हूं। मैं यह पहले वाले हैमर पे एंट्री कर चुका होता तो भी मेरा एसएल नहीं लगा होता और इस एंट्री के बाद इसने मुझे बहुत देर तक

**[23:48]:** तड़पाया और फिर जाके एक टारगेट तो दे ही दिया है। तो मोस्ट प्रोबेबबली यह स्ट्रेटजी बहुत अच्छे से चलती है। क्यों? क्योंकि इसमें वॉल्यूम बेस्ड डेटा प्राइस के डेटा के साथ मिक्स किया हुआ है। तो डबल कंफर्मेशन वाली बैंड्स बनती है। और डबल कंफर्मेशन वाली वीवप की जो बैंड्स बनती है डेविएशन बैंड्स वो क्या होता है? प्राइस इतना दूर चला गया एक बार वापस वीवप पे जाएगा। वो कांसेप्ट को यह सपोर्ट करता है। इसीलिए यह बैंड्स पे से रिवर्सल्स आते रहते हैं। क्योंकि यह बैंड पे से रिवर्स हो के बीच में वीवप पे वापस प्राइस जाता है। बीच में से वीवप मैंने इसके लिए हटा दिया है कि वह आपको ट्रेड लेने में बड़ी परेशानी करेगा। बार-बार जल्दी-जल्दी टारगेट बुक करवाएगा और वैसे ही दुखी कर देगा। तो बीच वाले वीवप का फिलहाल इस स्ट्रेटजी में कोई काम नहीं है। इसीलिए मैंने ऑफ रखा है। उम्मीद है आपको मेरी ये स्ट्रेटजी बहुत अच्छी लगी होगी। मैं बहुत सिंपल तरीके से रूल बेस्ड एकदम क्लियर स्ट्रेटजी समझाता हूं। अगर मेरी मेहनत और मेरी टीम की

**[24:42]:** मेहनत आपको अच्छी लग रही है तो प्लीज आपसे रिक्वेस्ट है हमारे इस चैनल को सब्सक्राइब करें। लोगों के साथ शेयर करके हम कितनी मेहनत करते हैं। आप लोगों तक अच्छा कंटेंट पहुंचाने के लिए कोई भी दिक्कत है, तकलीफ है, परेशानी है, प्रॉब्लम है, कमेंट में लिखिए। मैं आपको जवाब देने के लिए बैठा हूं। इसका सेकंड पार्ट चाहिए तो लिखिए मंथली एक्सपायरी व्यू वो भी मैं आपको दे दूंगा। लेकिन मुझे कुछ कमेंट्स और कुछ लाइक्स उससे पहले चाहिए ताकि मेरा मोटिवेशन नेक्स्ट पार्ट बनाने के लिए बना रहे। थैंक यू वेरी मच। आदिम रानी साइनिंग ऑफ। गुड बाय।
