# Gaon Mein Sardiyon Ki Woh Pehli Baarish 🌧️ | Bachpan Ki Woh Haseen Yaadein

**Channel:** Ghibli Inspired
**Source:** https://www.youtube.com/watch?v=x0KktUpbpMw
**Transcript page:** https://www.withtranscript.ai/video/x0KktUpbpMw

## Chapters

- 0:00 — सर्दियों की पहली यादें
- 1:20 — सुबह की तैयारी और घरेलू काम
- 3:49 — कपड़े निकालना और चाय बनाना
- 6:34 — शाम की जलेबी और सुकून

## Transcript

**[0:00]:** याद है सर्दियों की पहली दस्तक वो उदास सी शाम जब सूरज ढलते ही गांव की गलियां खामोश होने लगती थी और ठंडी हवाएं चलने लगती थी। दिनभर के कामों से थक कर घर लौटना और गरम-गरम दूध के साथ जलेबियां खाने का अपना ही मजा होता था। मां का गर्म कपड़े निकालना क्या खूबसूरत दिन थे वो जब सर्दियों की छोटी-छोटी खुशियां भी दिल को कितना सुकून दिया करती थी।

**[0:30]:** कितनी खामोशी है आज। बस बारिश की आवाज है। सर्दियां आहिस्ता-आहिस्ता आ रही हैं। हर सुबह थोड़ी और ठंडी होती जा रही है। कितनी प्यारी बारिश है। मिट्टी की खुशबू दिल खुश कर देती है। सर्दियों की शुरुआत का यही तो मजा है। सर्दियों की पहली बारिश है। हल्की-हल्की ठंड और यह बारिश की आवाज। बस इस मौसम में साथ चाय होनी चाहिए। फिर तो मजा ही दोगना हो जाए। आग के पास बैठ तो हाथ-पांव भी गर्म हो गए हैं। बाहर बारिश है और अंदर सुकून। थोड़ी देर और फिर अदरक वाली चाय बनाकर सबको उठाती हूं। सुनिए उठ जाइए। सुबह हो गई है। उठ बेटा राजू। सुबह होती जा रही है।

**[1:20]:** अरे भाई चाय पिला दो तो कुछ आंखें खुलें। मां जी राधा कहां है? चाय बना रही होगी। चलो उठो। सर्दियां अब शुरू हो रही हैं। हवा में ठंडक आ गई है। जी बाबू जी आज तो गर्म चादर ओढ़कर भी ठंड महसूस हो रही है। अब गर्म कपड़े निकालने का वक्त आ गया है। बस अब बारिश रुक जाए तो गर्म कपड़े निकाल लें। फिर उन्हें धोने में भी वक्त लगना है। जी मां जी। बस बच्चों के स्कूल का वक्त भी होने वाला है। बस अब बारिश रुक जाए। आज खेत जाने का मौका तो मिला नहीं। आजकल वाले चारे से गुजारा कर लो। शाम को खेतों से ताजा घास लेकर आऊंगा। बस दूध अच्छा देना मैं बाल्टी लेकर आता हूं। शाबाश। ऐसे ही आराम से खड़ी रहो। आज तो धार भी खूब बंध रही है। आज तो बाल्टी जल्दी भर जाएगी। आज दूध इतना है कि राधा ताजा मक्खन भी निकाल लेगी। शुक्र है बारिश रुक गई। बच्चे भी वक्त पर स्कूल पहुंच जाएंगे। आज ताजा मक्खन भी लगा दूंगी। बाबूजी

**[2:17]:** और मां जी भी खुश हो जाएंगे। लो बेटा गरमगरम परांठा साथ मक्खन भी लगा है। वाह मां खुशबू तो बहुत अच्छी आ रही है। शुक्र है बारिश रुक गई। अब बच्चे आराम से स्कूल जा सकेंगे। जी दादा। बच्चों जल्दी नाश्ता करके तैयार हो जाओ। फिर मैं खेतों को जाते हुए तुम दोनों को स्कूल छोड़ दूंगा। अच्छा पापा। बस थोड़ी देर में हम तैयार हो जाएंगे। अरे लगता है रात को ही भूख लग गई थी। देख ले आज की घास बिल्कुल हरीभरी है। चल आराम से खा। कोई जल्दी नहीं है। मैं यहीं बैठी हूं तेरे पास। जरा सीधी खड़ी हो। कॉलर ठीक करने दो। मां, इसे तो रोज तैयार होने में सबसे ज्यादा वक्त लगता है। तुम चुप रहो। तुम्हारा बैग भी कल आधा खुला हुआ था। सुनिए। आते हुए कपड़े धोने वाला साबुन ले आइएगा। बारिश रुक गई है। धूप भी अच्छी निकल आई है। मैं सर्दियों वाले कपड़े निकाल लूं। हां, मैं आते हुए

**[3:08]:** ले आऊंगा। बच्चों, मजबूती से पकड़ कर बैठना। आज रास्ते में बहुत कीचड़ है। पापा मेरे जूते खराब ना हो जाएं। फिक्र ना करो। मैं आराम से चला रहा हूं। चलो बच्चों घंटी बज गई है। पापा पैसे तो दें। ये लो एक-एक तुम दोनों के लिए। शुक्रिया पापा। अच्छा चलो अब जाओ। अंदर डेर हो रही है। अच्छा बात सुनो। वापसी पर रास्ते में कोई शरारत नहीं करनी। आज मुझे तुम दोनों की कोई शिकायत ना मिले। अच्छा पापा, नहीं करते। चलो अब जाओ अंदर। बच्चे चले गए। अब आराम से चाय पी सकते हैं। बाबूजी लेकिन 2 घंटे बाद फिर आप ही कहेंगे कि घर सोना-सोना लग रहा है। बहू इनको तो बच्चों के बगैर एक पल चैन

**[3:49]:** नहीं आता। मां जी बारिश रुकी हुई है। पेटी से सर्दियों के कपड़े निकाल कर धो लें। हां बेटा कल का कोई पता नहीं। फिर से मौसम खराब ना हो जाए। आज ही निकाल लेते हैं। अरे सबसे पहले मेरा हुक्का तैयार करो। चलो आपको हुक्का याद तो आ गया। बेटा तू ऐसा कर पहले सफाई कर ले। मैं तब तक उन्हें हुक्का तैयार कर दूं। ठीक है मां जी। आंगन साफ करके कमरे से बिस्तर समेट लेती हूं। तब तक मां जी भी बाबूजी का हक्का तैयार कर लेंगी। फिर पेटी खोलकर सर्दियों के कपड़े निकालती हूं। बिस्तर समेट कर रख दूं वरना सारा दिन कमरा बिखरा-बिखरा लगेगा। यह तकिया और चादर भी ठीक से रख देती हूं। रात को सोने में आसानी रहेगी। इतनी देर हो गई अब जल्दी से हुक्का तैयार कर दूं वरना फिर शोर मचाएंगे। बारिश की वजह से उपले जरा निम हो गए थे। यह वाले तो अच्छे सूखे हैं जल्दी पकड़ लेंगे। चलो

**[4:40]:** हक्का तो तैयार है। अब उनका दिन सुकून से गुजर जाएगा। अब जाकर बहू की मदद कर दूं। अकेली पेटी खोल कर लगी होगी। आज तो सारा दिन ही कामों में गुजर जाएगा। मां जी मां जी रजाइयां तो बिल्कुल ठीक है। बस जरा धूप लगवानी पड़ेगी। हां बेटा सबको बाहर धूप में फैला देते हैं। नमी निकल जाएगी। मां जी मां जी ये पेटी से तो रजाइयां निकल आई। अब कपड़े दूसरी पेटी में रखे हैं। हां बेटा, वो पीछे वाली पेटी में है। जरा ध्यान से खोलना। इसका कुंडा पुराना है। मां जी, यह सारे कपड़े धोना पड़ेंगे। हां बेटा, धोकर धूप में सुखा लेंगे। ठीक है। मैं कपड़े अलग-अलग छांट कर रख देती हूं। फिर साबुन लगाकर मिलकर धो लेंगे। मां जी, मैं जाकर कपड़े धोती हूं। शाम तक सूख जाएंगे। मैं भी तेरी मदद करती हूं। नहीं मां जी, मैं खुद धो लूंगी। अरे, मैं मदद कर देती हूं ना। अच्छा मां जी। ले बेटा यह

**[5:31]:** वाला भी धो ले। इस पर जरा पेटी के दाग लगे हुए हैं। अच्छी तरह मिल लेना। जी मां जी। आप बस कपड़े पकड़ाती जाएं। मैं मिल-मिल कर साथ-साथ धोती जाती हूं। ला बेटा जो कपड़े धुल गए हैं मैं वह तार पर डाल देती हूं। साथ-साथ सूखते रहेंगे। फिर कहीं मौसम खराब ना हो जाए। जी मां जी बस 2 मिनट अभी पकडाती हूं। इतने सारे कपड़े हैं। शुक्र है धूप अच्छी निकली हुई है। बहू भी हाथ चला रही है। मैं जल्दी-जल्दी डालती जाऊं ताकि शाम से पहले सब सूख जाएं। बस थोड़े से कपड़े रह गए हैं। फिर फारग हो जाऊंगी। राधा मैं आ गया। अरे आप आज जल्दी आ गए? हां आज मैं काफी थक गया था। अरे आप मुंह हाथ धो लें। मैं आपके लिए चाय लेकर आती हूं। हां जरा कड़क बनाना। जी ठीक है। लकड़ियां जरा ठीक कर दूं। वरना आग धीमी पड़ जाएगी। चाय तो कड़क

**[6:22]:** ही बनानी है। वो थके हुए आए हैं। पत्ती जरा ज्यादा डाल दी है। गरम-गरम पिएंगे तो सारी थकन उतर जाएगी। वाह राधा। चाय तो वाकई कड़क बनी है। सारी थकन उतर गई। शुक्र है आपको पसंद आई। अरे भाई

**[6:34]:** बच्चे कहां है? नजर नहीं आ रहे। वो स्कूल से आकर सो गए थे। राधा दूध गर्म करो। मैं जलेबियां लेकर आता हूं। फिर अंदर बैठकर खाते हैं। बच्चों को भी उठा दो। जी ठीक है। आप ले आएं तब तक बच्चे भी उठ जाएंगे। अच्छा ठीक है। वाह गरम-गरम जलेबियों की खुशबू तो दूर से ही आ रही है। जरा ताजा जलेबियां तो देना। घर वालों के लिए ले जानी है। अभी लो बेटा। बिल्कुल गरमा गरम है। कितनी दूर चाचा? आधा किलो दे दो। अभी लो बेटा। यह ताजाताज़ा निकाल रहा हूं। थोड़ा सा इंतजार कर लो। कोई बात नहीं चाचा। यह लो बेटा। आधा किलो। घर वालों को मेरा सलाम कहना। गरम-गरम जलेबियां हैं। घर पहुंचते-पहुंचते कहीं ठंडी ना हो जाए। राधा ने दूध भी गर्म कर लिया होगा। आज तो मजे की शाम होगी। बच्चों ने देख लिया तो सारा थैला एक मिनट में खाली कर देंगे। वाह राजू जलेबियां तो बिल्कुल ताजा हैं। दूध के साथ तो

**[7:22]:** मजा ही दोगना हो गया। सर्दियों की शाम में दूध जलेबी मिल जाए तो और क्या चाहिए? सब साथ बैठे हैं। सर्दियां आहिस्ता-आहिस्ता आ रही हैं। ऐसी रातों में गरम दूध का अपना ही मजा है। चूल्हे की आग और लालटेन की रोशनी। कमरा कितना गरम-गरम लग रहा है। आज का दिन भी कितना अच्छा गुजरा। सब साथ हैं और क्या चाहिए? हां जी। बस यही सुकून सबसे बड़ी दौलत है। चलो अब आराम करते हैं। वक्त में बहुत कुछ बदल दिया। मगर सर्दियों की वह पहली खुशबू आज भी यादों में ताजा है। आपकी भी कोई ऐसी याद है तो हमारे साथ जरूर शेयर करें। वीडियो पसंद आए तो लाइक और सब्सक्राइब करें। शुक्रिया।
